फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile emerged from the Mukundipura pond at night.

Agra News: रात में मुकुंदीपुरा के तालाब से बाहर निकला मगरमच्छ

Tue, 01 Sep 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Crocodile emerged from the Mukundipura pond at night.
बाह: गुमानसिंह पुरा गांव के तालाब में मगरमच्छ के दिखने पर नोटिस किया चस्पा, ग्रामीण किए जागरुक,
बाह। मुकुंदीपुरा के तालाब में 28 अगस्त को मगरमच्छ दिखा था। रास्ते और गांव के बीच स्थित तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए 4 दिन से वन विभाग की टीम डेरा डाले हुए है। पानी खाली कराने के लिए वन विभाग की टीम ने एसडीएम बाह विनोद कुमार को पत्र लिखा था, मंगलवार को पंपसेट से तालाब खाली कराने को ट्रैक्टर पहुंचा था, लेकिन बारिश की वजह से तालाब खाली नहीं हो सका।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम मगरमच्छ के रेस्क्यू को तालाब पर डेरा डाले है। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया सोमवार रात थोड़ी देर के लिए मगरमच्छ तालाब से बाहर आया था। बारिश की वजह से तालाब खाली नहीं कराया जा सका है। मंगलवार रात मगरमच्छ के तालाब से बाहर निकलने की स्थिति में रेस्क्यू के लिए विशेषज्ञों की टीम मुस्तैद रहेगी। लोगों को तालाब से दूरी बनाए रखने को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed