फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crisis on licenses of 80 hospitals and labs in Agra

UP: आगरा के 80 अस्पताल-लैब के लाइसेंस पर संकट, सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच...ये मानक हैं जरूरी

Thu, 06 Mar 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Mar 2025 09:40 AM IST
सार

आगरा के 80 अस्पताल और लैब के लाइसेंस पर संकट है। जांच के दौरान इनमें खामियां मिली थीं। अगले महीने से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी।

 

विज्ञापन
Crisis on licenses of 80 hospitals and labs in Agra
सांकेतिक फोटो - फोटो : freepik

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग में अगले महीने से चिकित्सकीय संस्थानों के पंजीकरण, लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इनके लाइसेंस के नवीनीकरण अस्पताल में डॉक्टर की मौजूदगी के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, आईसीयू एक्सपर्ट समेत 17 मानकों पर परखा जाएगा। विभाग ने बीते साल खामियां वाले 80 अस्पताल और पैथोलॉजी लैब की सूची अलग से बनाई है।
विज्ञापन





 

स्वास्थ्य विभाग में 487 अस्पताल, 492 क्लीनिक, 150 पैथोलॉजी लैब, 103 डायग्नोस्टिक सेंटर और 85 डेंटल क्लीनिक पंजीकृत हैं। बीते साल विभाग के छापे के दौरान डॉक्टर-प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ नहीं था। आईसीयू में विशेषज्ञ और बिना अनुमति के आईसीयू संचालित मिले। कई ऐसी भी शिकायत आईं, जिसमें मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर नहीं होने का आरोप लगाया।

ऐसे करीब 80 अस्पताल और पैथोलॉजी लैब की सूची बनाई है। इनकी अलग से सूची बनाई है, जिनके लाइसेंस के नवीनीकरण के वक्त विशेष टीम से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी। करीब 80 दागी और खामियां वाले अस्पताल-लैब की विशेष टीम से जांच कराएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मानकों पर होगा
- डॉक्टर के चैंबर, प्रवेश द्वार और रिसेप्शन के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज।
- आईसीयू विशेषज्ञ और प्रशिक्षित स्टाफ के पैनल और चिकित्सकीय डिग्री।
- बेसमेंट में वार्ड, आईसीयू-एनआईसीयू तो संचालित नहीं हो रहा।
- पीले बोर्ड पर सेवाएं देने वाले चिकित्सक का नाम और योग्यता।
- बोर्ड पर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं उनका निर्धारित शुल्क
- सुरक्षा उपकरण समेत जरूरी विभागों की ओर से एनओसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed