फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crisis of water increses due to lenency

तैयारी की कमी ने बढ़ाया जल संकट

Fri, 20 May 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला अागरा
अमर उजाला अागरा Updated Fri, 20 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
crisis of water increses due to lenency
शहर में जहां एक ओर पेयजल समस्या विकराल रूप ले चुकी है वहीं दूसरी तरफ आईपीएच और नप की लापरवाही के चलते कई लीटर पानी सड़क पर बर्बाद बह रहा है - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी में जल संकट की वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने लगी है। एक-एक बाल्टी पानी को तरस रहे लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। ये स्थिति पहले से तैयारियों के अभाव में खड़ी हो रही है। मरम्मत से लेकर रॉ वाटर स्टोरेज की पहले से कोई व्यवस्था नहीं की गई। इतना ही नहीं यमुना में पानी की कमी को दूर करने के लिए भी उच्च स्तर पर कोई योजना नहीं बनी। इस लापरवाही का परिणाम सभी के सामने है। पानी के लिए आए दिन शहर के किसी न किसी हिस्से में लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो जल संस्थान जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटर वर्क्स से शहर में पानी सप्लाई करता है। मगर, विभाग के दोनों ही वाटर वर्क्स अपनी क्षमता जितना भी पानी नहीं सप्लाई कर पा रहे। स्थिति यह है कि जीवनी मंडी 260 एमएलडी पानी प्रतिदिन सप्लाई के सापेक्ष में बमुश्किल 120 एमएलडी ही पानी दे पा रहा है। वहीं, सिकंदरा वाटर वर्क्स 144 एमएलडी के सापेक्ष अधिक से अधिक सौ एमएलडी पानी ही दे रहा है। जबकि शहर में इससे चार गुने अधिक पानी की प्रतिदिन आवश्यकता है। भीषण गर्मी में पानी की समस्या की स्थिति को भांपते हुए भी दोनों वाटर वर्क्स पर ध्यान नहीं दिया गया। न ही जर्जर हो चुके पाइपों की मरम्मत की गई। इसकी वजह से आए दिन या तो पाइप लाइन लीक हो जाती है या फिर वाटर वर्क्स ठप हो जाता है। भुगतना शहरवासियों को पड़ता है।
विज्ञापन


नहीं बढ़ा यमुना में पानी
पूर्व अनुभव को दरकिनार करते हुए भी यमुना के जल स्तर सुधार के कोई प्रयास नहीं किए गए। स्थिति यह है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार गर्मियों में गोकुल बैराज से आगरा को काफी कम पानी मिल रहा है। पिछले साल जहां 1100 क्यूसिक प्रतिदिन पानी मिल रहा था वहीं, इस बार 900 क्यूसिक पानी प्रतिदिन मिल रहा है। इसकी वजह से दोनों वाटर वर्क्स के सामने रॉ वाटर का संकट खड़ा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी हाथों में देने के कारण शहर में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। अधिकारियों ने अधिकांश काम ठेके पर कराना शुरू कर दिया है, इसकी वजह से कार्य में गुणवत्ता नहीं आ रही। कभी पाइप लाइन लीक हो जाती है तो कभी मशीनें ठप हो जाती हैं।
- डीके जोशी, सदस्य, सुप्रीम कोर्ट मॉनिटरिंग कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed