फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Criminals always look for opportunities, be alert

Agra News: मौके की तलाश में रहते हैं अपराधी, सतर्क रहें

Tue, 12 Sep 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Criminals always look for opportunities, be alert
मैनपुरी। साइबर अपराधी हमेशा मौके की तलाश में रहते हैं। आपकी जरा सी गलती से आप उनका शिकार बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप होशियार बनें और चाल को समझें। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित साइबर अपराध को लेकर आयोजित कार्यशाला में एएसपी राजेश कुमार ने अहम जानकारियां दीं।उन्होंने कहा कि इंटरनेट का युग जहां तमाम सुविधाएं, जानकारियां लेकर आया है। वहीं साइबर अपराधी इसका गलत इस्तेमाल भी करते हैं। भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाना, ब्लैकमेल करना आदि अपराध करते हैं। एएसपी ने कहा कि साइबर अपराधी तो मौके की तलाश में ही रहते हैं। आपको ही सावधान और सतर्क रहना होगा। ध्यान रखें कि कभी भी अपने बैंक खाता संबंधी, सोशल मीडिया आदि पर बनाए गए अकाउंट संबंधी जानकारी किसी से भी साझा न करें। यदि कोई फोन कर इस बारे में जानकारी लेना चाहे तो कतई न दें। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में सिक्योरिटी लॉक लगाकर रखें। समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। इस तरह से साइबर अपराध से बचा जा सकता है। कार्यशाला के दौरान सीओ संजय वर्मा, साइबर सेल प्रभारी रूपेश कुमार, एक्सपर्ट महिपाल भदौरिया, सरयू, मनोज कुमार, जोगेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed