फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Criminal’s Jail Release Parade Causes Traffic Jam 10 Arrested

ये कोई नेता नहीं है: जेल से छूटा तो निकला इतना तगड़ा जुलूस, जाम हो गईं सड़कें; पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

Wed, 03 Dec 2025 11:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Dec 2025 11:05 AM IST
सार

नेता या अभिनेता के लिए जुलूस में भीड़ तो उमड़ती देखी होगी, लेकिन आगरा में एक बदमाश की रिहाई के बाद इस कदर भीड़ उमड़ी कि सड़क जाम हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Criminal’s Jail Release Parade Causes Traffic Jam 10 Arrested
बदमाश का जुलूस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

थाना न्यू आगरा के दयालबाग चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात जेल से जमानत पर रिहा हुए जानलेवा हमले के आरोपी राज चाैहान ने सड़क पर समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। शामिल युवक कार की छतों पर बैठकर शोर मचाते, नारे लगाते चल रहे थे। राहगीर सहम गए। जुलूस खंदारी फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा तो लंबा जाम लग गया। सूचना पर हड़बड़ाहट में पुलिस पहुंची और 10 लोगों को गिरफ्तार किया। तीन कारें और बाइक कब्जे में लीं। पुलिस ने अपनी ओर से 12 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मजिस्ट्रेट कोर्ट से सभी को जेल भेज दिया गया। हालांकि मुख्य आरोपी और उसका भाई फरार हैं।
विज्ञापन

थाना ट्रांस यमुना में 10 मई 2024 को एक युवक को गोली मारने के मामले में हत्या की कोशिश, अवैध शस्त्र रखने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मूल रूप से बेदई, थाना कोतवाली, हाथरस निवासी राज चौहान पर आरोप लगा था। वर्तमान में वह ट्रांस यमुना क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेजा गया था। मंगलवार को वह जमानत पर रिहा हुआ।

विज्ञापन
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी राज चाैहान के भाई हर्ष चौहान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर 200 से अधिक समर्थकों को जिला जेल के गेट पर भाई के स्वागत के लिए बुला लिया था। रिहाई होने पर समर्थकों ने पहले जेल के गेट पर राज को साफा बांधा, माला पहनाकर नारेबाजी के साथ स्वागत किया। इसके बाद उसे कार की छत पर बिठाकर जुलूस निकालते, नारेबाजी करते ट्रांस यमुना जाने लगे। करीब 200 लोगों के इस जुलूस ने खंदारी बाईपास पर यातायात व्यवस्था को बाधित कर दिया। इतनी कार और बाइकें एक साथ निकलने से लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों के बेतरतीब ढंग से गाड़ी चलाने और हुड़दंग से राहगीर दहशत में आ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। जुलूस में शामिल कुछ युवकों में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर 10 को पकड़ लिया गया। मुख्य आरोपी और उसका भाई भाग गए। अव्यवस्था फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने अमित जाटव, लक्की कुमार, कृष्णा कुमार, प्रिंस सोनी, ध्रुव चौहान, लोकेश चौहान, श्रेय वशिष्ठ, आमिर खान, अभिषेक अग्रवाल और पवन चौहान को मौके से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 12 नामजद और करीब 150-200 अज्ञात के खिलाफ भी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रंगबाजी में दो बार मारी थी गोली
पुलिस के मुताबिक, आरोपी राज चौहान ने नौ मई को रंगबाजी में नगला रामबल के प्रिंस उर्फ काली यादव को अपने दो साथियों के साथ पकड़ कर गोली मारी थी। इसके बाद जबरन बाइक पर लादकर शाहदरा ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद दो गोली और चलाई थी। गंभीर हालत में पुलिस ने प्रिंस को अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी मां सुधा की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि राज चौहान स्थानीय स्तर पर गैंगस्टर आलोक यादव की तरह रंगबाजी कर अपना गैंग चलाता है और पूर्व में भी कई आपराधिक गतिविधियों में उसका नाम सामने आ चुका है।

इंस्टाग्राम पर किए वीडियो पोस्ट
आरोपी राज के भाई हर्ष समेत उसके तमाम साथियों ने इंस्टाग्राम पर जुलूस के वीडियो पोस्ट किए थे। इसके साथ ही फेसबुक पर लाइव किया था। वीडियो उसके तमाम समर्थकाें ने भी शेयर किए थे।

 

वीडियो से पहचाने जाएंगे अन्य आरोपी
हुड़दंग और हंगामे की सूचना पर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ सभी का शांति भंग की धाराओं में चालान किया गया था। सभी को न्यायालय ने जेल भेजा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। वीडियो भी सामने आया है। इससे आरोपियों की पहचान की जा रही है। -सैयद अली अब्बास, डीसीपी सिटी







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed