{"_id":"5a7db9e34f1c1b514a8b852e","slug":"criminal-death-due-to-firing-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को लूटने आया बदमाश, बना साथी की गोली का निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को लूटने आया बदमाश, बना साथी की गोली का निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:29 AM IST
विज्ञापन
थाने में बैठा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोवर्धन में शुक्रवार की दोपहर को अलीगढ़ के एक व्यापारी पर बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से साथी बदमाश की ही मौत हो गई। मरने वाला बदमाश दोसेरस का रहने वाला है।
बदमाशों ने अलीगढ़ के एक व्यापारी को कार खरीदने का झांसा देकर बुलाया था। जब व्यापारी ने खुद को घिरता देखा तो रास्ता दिखाने के लिए कार में बैठे बदमाश को धक्का देकर गिरा दिया था। इस पर उसके साथी ने फायर झोंका था।
अलीगढ़ में कनवरी गंज निवासी लक्ष्य वार्ष्णेय पुत्र आलोक वार्ष्णेय जुपिटर फाइनेंस कंपनी के स्वामी हैं। लक्ष्य वार्ष्णेय ने पांच दिन पहले ओएलएक्स पर एक कार की बिक्री का विज्ञापन देखा और उस पर लिखे नंबरों पर संपर्क किया।

फोन रिसीव करने वाले ने लक्ष्य को गोवर्धन पहुंचने को कहा था। लिहाजा लक्ष्य शुक्रवार की सुबह को ड्राइवर नूर हसन और कर्मचारी राजू को लेकर कार खरीदने के लिए गोवर्धन पहुंच गया। यहां उसे एक युवक मिला जो रास्ता दिखाने के लिए कार में बैठ गया।
लक्ष्य अपने नौकर और उस युवक के साथ गोवर्धन-दौलतपुर मार्ग पर दौसेरस के करीब जब एक खेत के पास पहुंचा तो अचानक सरसों के खेत से तीन नकाबपोश बदमाश कार की तरफ भागे तो नूर हसन ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।
इसी बीच कार में बैठे युवक ने गाड़ी रुकवाने के लिए तमंचा निकाल लिया और साथियों को बैठाने के लिए कार का गेट खोल दिया। इसी बीच व्यापारी ने लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया।

लग गई गोली
कार के पीछे भाग रहे बदमाशों ने गोली चला दी जो कार से गिरे उनके ही साथी को लग गई। पीठ में गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मरने वाले बदमाश की पहचान हामिद पुत्र अय्यूब के रूप में हुई है।
हामिद दौसेरस का रहने वाला है। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि मरने वाले की पहचान दौसेरस निवासी हामिद के रूप में हुई है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।