{"_id":"5c55a186bdec223c464385c5","slug":"youths-molested-high-school-girl-and-beaten-family-members-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: छात्रा से छेड़छाड़, पीछा करते-करते घर में घुसे शोहदे, परिजनों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुस्साहस: छात्रा से छेड़छाड़, पीछा करते-करते घर में घुसे शोहदे, परिजनों को पीटा
Sat, 02 Feb 2019 07:26 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
फिरोजाबाद के टूंडला में कोचिंग से लौट रही एक छात्रा से शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं, शोहदे पीछा करते छात्रा के घर तक पहुंच गये। जब परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने दो नामजद सहित आठ युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार शाम तकरीबन छह बजे की है। टूंडला थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय छात्रा दसवीं में पढ़ती है। वो शाम को कोचिंग पढ़ने जाती है। कुछ दिनों से कोचिंग आने-जाने के दौरान रजत शर्मा व दीपक नामक युवक उसका पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
कोचिंग से लौट रही थी छात्रा
शुक्रवार की शाम छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी युवकों ने अपने पांच-छह साथियों के साथ छात्रा को रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगे। किसी तरह बचते हुए छात्रा घर पहुंची। लेकिन दुस्साहसी युवक पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए।
इतना ही नहीं, वे छात्रा के घर में घुस गए। सात-आठ युवकों के घर में घुसने पर परिजनों ने रोका तो बदसलूकी करने लगे। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
इससे पहले सभी युवक परिजनों को जान मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित परिवार ने रजत शर्मा, दीपक व पांच-छह अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।