फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young woman robbed the young man in bus

युवती की बातों में फंस गया हलवाई, बिस्कुट खिलाकर लगा गई चूना

Fri, 05 Jan 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Fri, 05 Jan 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
young woman robbed the young man in bus
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली से हलवाई का काम करके घर लौट रहे युवक को बस में सवार युवती ने नशीला बिस्कुट खिलाकर दस हजार रुपए पार कर दिए। रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में युवक को देखकर राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद थाना एका के बीगना गांव निवासी वीटू पुत्र सुरेश दिल्ली में हलवाई का काम करता है। वह दिल्ली से रोडवेज बस से घर लौट रहा था। बस में उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। लड़की ने उससे मीठी-मीठी बातें कर दोस्ती बढ़ाई और ‌‌फिर उसे अपने पास से बिस्कुट खाने के लिए दिया।
विज्ञापन


बिस्कुट खाने के कुछ देर के बाद ही वीटू अचेत हो गया। फिर युवती उसके दस हजार रुपए और मोबाइल फोन लेकर चंपत हो गई। रोडवेज बस में बेहोशी की हालत में पड़े युवक को चालक और परिचालक रोडवेज बस स्टैंड पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को बेहोशी की हालत में देखकर राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी पर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed