{"_id":"5cdfadb0bdec2207132d6915","slug":"young-man-murdered-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में गोली मारकर युवक की हत्या, सरकारी स्कूल में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा में गोली मारकर युवक की हत्या, सरकारी स्कूल में पड़ा मिला शव
Sat, 18 May 2019 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 May 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव गांव चंदौरी के प्राथमिक विद्यालय के मैदान में पड़ा मिला। उसके पीठ में गोली लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
छाता के गांव चंदौरी निवासी विनोद (26) पुत्र रामरतन डंपर चालक था। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह पड़ोस का एक युवक उसे बुलाकर ले गया था। इसके बाद वो वापस नहीं आया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव प्राथमिक विद्यालय के मैदान में पड़ा देखा।
स्कूल में शव मिलने की जानकारी पर कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। इसी बीच मृतक के परिजन भी आ गए। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस को शव के पास ही शराब की बोतल, नमकीन और खाली गिलास मिले हैं।

माना जा रहा है कि स्कूल में दारु पार्टी के बाद ही चालक की हत्या की गई। युवक को गोली सटाकर मारी गई थी, जो उसके कंधे से नीचे लगी थी। पुलिस ने शक के आधार पर पड़ोसी युवक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक जमीन-जायदाद को लेकर विनोद की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस का मानना है कि लेन देन या फिर अवैध संबंध में युवक की हत्या की गई है। फिलहाल जांच की जा रही है।