फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murder in city

आगरा में युवक की कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर हत्या

Sat, 03 Feb 2018 10:07 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Feb 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
young man murder in city
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ट्रांस यमुना के नरायच के सतीनगर में धर्मेन्द्र शर्मा (28) की कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर हत्या कर दी गई। उसकी जेब से एक कागज मिला है। 
विज्ञापन


इसमें लिखा है कि उसके तीन साथियों ने उसकी जान लेने की साजिश रची। उसके पिता अशोक शर्मा ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

धर्मेन्द्र का कंप्यूटर साफ्टवेयर का काम था। वह मीडिया से भी जुड़ा था। गुरुवार शाम सती नगर सब्जी मंडी में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत बताया। 
विज्ञापन


उसकी जेब से मिले कागज से पता चला कि उसकी हत्या की साजिश रची गई। उसके पिता ने एफआईआर में फाइनेंस का काम करने वाले अंबरीश, खुद को मीडिया से जुड़ा बताने वाले हनुमंत और सौरभ को नामजद कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एसएसपी अमित पाठक भी मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे। उधर शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यू का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा संरक्षित रखा गया है।

धर्मेन्द्र के परिवार वालों का कहना है कि नामजद कराए गए आरोपियों से उसका 3.60 लाख रुपये को लेकर विवाद हुआ था। उधर उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि विवाद दस लाख रुपये को लेकर था। 

इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। हालांकि थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि 3.60 लाख के विवाद की ही जानकारी है। पुलिस कर्मी के शामिल होने की नहीं। आरोपियों की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed