{"_id":"5d208a788ebc3e6c9619fb20","slug":"young-man-committed-suicide-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों की पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या, कमरे में कुंडे से लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ससुरालियों की पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या, कमरे में कुंडे से लटका मिला शव
Sun, 07 Jul 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के थाना बरनाहल क्षेत्र में ससुरालियों की पिटाई के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया भीकनपुर निवासी धीरज सिंह (22) की शादी करीब एक वर्ष पूर्व एटा के गांव संगौटी निवासी रीना के साथ हुई थी। धीरज पड़ोस के गांव चदंपुरा में जनरल स्टोर की दुकान किए हुए है। रीना के मायके में नौ जुलाई को एक शादी समारोह है।
चार जुलाई को उसका भाई सचिन रीना को लेने गांव भीकनपुर पहुंचा। उस समय धीरज दुकान पर था। अन्य परिजन खेत पर गए हुए थे। बिना परिजनों को जानकारी दिए ही रीना मायके चली गई थी। शाम के समय जब धीरज घर लौटकर आया तो पत्नी नहीं मिली।

Trending Videos
जानकारी होने के बाद धीरज उसे लेने के लिए ससुराल चला गया। ससुराल में पत्नी व परिजनों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई। पांच जुलाई को वो अकेला ही घर लौट आया।
घर के सभी लोग खेत पर थे। इस बीच उसने कमरे में फांसी लगा ली। शाम को जब परिजन घर लौटे तो शव लटकता देखा। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।