{"_id":"5ca9a3e3bdec2213f754fe07","slug":"young-man-brutally-beaten-by-dabangs-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में तगादा करने पर व्यापारी के बेटे को बेरहमी से पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में तगादा करने पर व्यापारी के बेटे को बेरहमी से पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sun, 07 Apr 2019 12:46 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार और उसके साथियों ने युवक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में रविवार को तगादा करने पर व्यापारी के बेटे को दुकानदार और उसके साथियों ने बेरहमी से पीटा। मौके पर मौजूद किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग की है। रविवार सुबह व्यापारी भुवनेश अग्रवाल के पुत्र तेजस्वी अग्रवाल ने दुकानदार राहुल से उधारी के रुपये मांगे। इस पर राहुल भड़क गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तेजस्वी पर हमला बोल दिया और उसे बेरहमी से पीटा।
मारपीट होता देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। इसमें आरोपी युवक व्यापारी के बेटे को पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक आरोपी तेजस्वी पर ईंट से हमला कर देता है, जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर जाता है।
विज्ञापन
घटना की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस ने बाकी दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। उधर, मारपीट में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।