{"_id":"f32beabfed4195e2f783e71c17b1ab23","slug":"yamuna-me-chlang-lagai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं की छात्रा ने यमुना लगाई छलांग, बचाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11वीं की छात्रा ने यमुना लगाई छलांग, बचाया
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Aug 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कक्षा 11 की एक छात्रा ने मंगलवार सुबह जवाहर पुल से यमुना में छलांग लगा दी। यह देख वहां खड़ा युवक उसे बचाने के लिए नदी में कूद गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला। गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। छात्रा के पिता ने एक युवक पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शोहदे की धमकी के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। जबकि स्कूल प्रबंधक ने छात्रा के बैग में सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है। उनका कहना है कि इसमें शादी तय होने से उसने परेशान होने की बात लिखी है।
छत्ता क्षेत्र की रहने वाली मनीषा (परिवर्तित नाम) न्यू आगरा के एक स्कूल में 11वीं में पढ़ती है। उसके पिता उसे रोज बल्केश्वर छोड़ते हैं। यहां से वह कालेज की बस में आती-जाती है। सोमवार मंगलवार सुबह तकरीबन सात बजे उसके पिता ने उसे बल्केश्वर छोड़ा। तभी मनीषा ने अपनी सहेली को बताया कि वह फोटोस्टेट कराने जा रही है। सहेली को साथ आने से मना कर दिया। इसके बाद वह पैदल जवाहर पुल पर पहुंची और यमुना में छलांग लगा दी। यह देख यमुना किनारे खड़े युवक सुक्के उर्फ सुखराम ने उसे बचाने यमुना में कूद गया। मनीषा को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। वहां लोगों की भीड़ लग गई। ट्रांस यमुना कालोनी के व्यवसायी छात्रा को अस्पताल ले गए। यहां से एसएन मेडिकल कालेज भेज दिया गया। सूचना पर परिवारीजन भी आ गए।
पिता के मुताबिक, होश में आने पर मनीषा ने उन्हें बताया है कि एक लड़का दो दिन से उसके मोबाइल पर फोन कर परेशान कर रहा था। दोस्ती नहीं करने पर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। दहशत में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
दो साल से कर रहा परेशान
छात्रा के पिता ने बताया कि दो साल पहले न्यू आगरा के स्कूल में बेटी का एडमीशन कराया था। तब क्षेत्र के एक दूसरे समुदाय के युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया था। रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगता था। युवक के घरवालों से भी शिकायत की थी। उसकी हरकतें बंद नहीं होने पर उन्होंने एक परिचित सिपाही को बताया तो उसने युवक को पकड़ लिया। बाद में समझाकर छोड़ दिया था। अब फिर से उसी युवक ने परेशान करना शुरू कर दिया। वह युवक के खिलाफ तहरीर देंगे। उन्होंने बताया कि मनीषा घर में अकेली बेटी है।
सुसाइड नोट में लिखी रिश्ता तय होने की बात
कालेज प्रबंधक ने बताया कि छात्रा का बैग बस में रखा मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। उसमें से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मेरे पिता ने मेरा रिश्ता किसी लड़के से तय कर दिया है। रिश्ते से मैं खुश नहीं हूं। वहीं पिता का कहना है कि दो साल बाद शादी करनी है। बेटी ने अपनी पसंद से यह रिश्ता किया था। अस्पताल तक छात्रा को लेकर आने वाले व्यवसायी से मनीषा एक ही बात कह रही थी कि पापा को मत बताना कि मैंने यमुना में छलांग लगाई है। वह नाराज हो जाएंगे।
सुक्के के साहस को सलाम
न्यू आगरा के लाल मसजिद वाटर वर्क्स का सुक्के उर्फ सुखराम यमुना में चुंबक डालकर सिक्के निकालता है। उसके साथ 12 लोग और थे। सुक्के ने बताया कि छात्रा के यमुना में गिरने की आवाज सुनते ही वह दौड़ पड़ा। पानी में छात्रा के हाथ दिखाई दे रहे थे। उसने तुरंत रस्सी फेंकी और उसे बचाने यमुना में कूद गया।