फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yadav singh's lock defeat CBI

यादव सिंह के तालों से हारे सीबीआई वाले, तीन एक्सपर्ट बुलाए, पर एक भी ताला न खोल पाए

Wed, 05 Aug 2015 02:15 AM IST
ब्यूूरो, अमर उजाला आगरा।
ब्यूूरो, अमर उजाला आगरा। Updated Wed, 05 Aug 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
yadav singh's lock defeat CBI
काली कमाई के कुबेर यादव सिंह के खजाने की तलाश में लगी सीबीआई ने उसकी तिजोरियों को खोलने में जोर तो सारे लगा दिए, लेकिन ताला एक भी न खुल पाया। करप्शन के इंजीनियर कहे जा रहे इस अधिकारी ने अपने घर में ऐसे मजबूत चीन निर्मित लॉक लगवा रखे हैं कि जिनके आगे ताले खोलने के  तीन एक्सपर्ट्स ने घंटों पसीने बहाने के बाद हथियार डाल दिए। इस नाकामी की झल्लाहट सीबीआई टीम के चेहरे पर भी नजर आ रही थी। हालांकि अधिकारियों ने मीडिया के सामने एक शब्द नहीं बोला।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि  हरी कोठी के नाम से मशहूर यादव सिंह के देवरी रोड स्थित घर में दो कमरे हैं, जिनमें उसका जरूरी सामान रहता है। इन पर लॉक लगे थे। इसके अलावा कई अलमारियां भी बंद थीं। सीबीआई इन्हें खोलना चाहती थी।
विज्ञापन


इसके लिए छीपीटोला से एक -एक कर ताले खोलने के तीन एक्सपर्ट बुलाए गए। तीनों ने तालों में खूब चाबियां घुमाईं, लेकिन एक भी काम नहीं कर पाई। सबसे आखिर में आए छीपीटोला के मेकेनिक राजू ने बताया कि लॉक  चीन निर्मित हैं, जो लेटेस्ट टेक्निक से बने हैं, इन्हें तोड़ा जा सकता है, खोलना मुमकिन नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनरेटर की भी छानबीन
सीबीआई ने यादव सिंह के घर में हर चीज की छानबीन की। गेट के पास लगे बड़े जेनरेटर को भी गौर से देखा। इसके पीछे शायद यह मकसद था कि कहीं यादव सिंह ने काली कमाई इसमें न छुपा रखी हो। इसके बाद एक अधिकारी ने छत पर जाकर पानी की टंकी में झांककर देखा।

सवाल होते ही बच्चे रोने लगे
सीबीआई ने हरी कोठी में छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक सबसे पूछताछ की। जैसे ही यादव सिंह के नौकर धर्मवीर के बच्चों का नंबर आया, रोने की आवाज घर से बाहर आने लगी। बाहर से ही नजर आ रहा था कि दूसरी मंजिल पर एक  अधिकारी के सामने बैठे बच्चे रो रहे हैं।


सीबीआई के जाते ही कीठी के गेट बंद
यादव सिंह के मकान में विकास नाम का किराएदार परिवार सहित रहता है। इसके अलावा यादव सिंह का नौकर धर्मवीर रहता है। जैसे ही सीबीआई टीम छापामारी करके गई, इन लोगों ने हरी कोठी के दरवाजे बंद कर लिए। मीडियाकर्मियों के कई बार बुलाने पर भी कोई बाहर नहीं आया।


लाइव
सुबह 7 बजे : सीबीआई टीम यादव सिंह के घर हरी कोठी पहुंची।
9.10  बजे : सीबीआई को हरी कोठी का पता बताने आई पुलिस लौट गई।
11.0 बजे : ताला खोलने के लिए मेकेनिक को बुलाया गया।
12. बजे : मेकेनिक ने हार मान ली, ताले खोले बगैर ही वापस गया।
12.30 बजे : एक और मेकेनिक बुलाया गया, उसने ताले देखते ही हार मानी।
1.0 बजे : छीपीटोला से एक मेकेनिक और बुलाया गया, उसने खूब मशक्कत की।
2.23 बजे : मेकेनिक यह कहकर चला गया, चीन निर्मित ताले हैं, खुलेंगे नहीं।
2.45 बजे : सीबीआई ने यादव सिंह के जेनरेटर की छानबीन की।
2.50 बजे : हरी कोठी की छत पर बनी पानी की टंकी देखी गई।
3.0 बजे  : यादव सिंह के नौकर के बच्चों से पूछताछ हुई, वे रोने लगे।
4.0 बजे : सात सदस्यीय टीम नीली बत्ती लगी गाड़ी से लौट गई।
4.15 बजे : सीबीआई टीम नन्दपुरा स्थित यादव सिंह के भाइयों के मकानों पर गई, वहां ताले लगे थे।
4.18 बजे : सीबीआई टीम नन्दपुरा से भी चली गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed