फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman's hand twisted the inspector of tourism, Hungama

महिला दरोगा ने पर्यटक का हाथ मरोड़ा, हंगामा

Mon, 15 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman's hand twisted the inspector of tourism, Hungama
ताजमहल गेट
ताजमहल में लखनऊ की हाई प्रोफाइल परिवार की महिला के साथ अभद्रता करना महिला दरोगा को भारी पड़ गया। इस पर महिला के पति ने सचिवालय में फोन करके जानकारी दी। लखनऊ से आगरा के पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा गया तो हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार थाना ताजगंज में तहरीर देने पहुंचा, लेकिन दरोगा ने लिखित में माफी मांग ली। इसके बाद रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई।
विज्ञापन

वाकया शाम तकरीबन साढे़ पांच बजे का है। लखनऊ से आया दंपति पश्चिमी गेट पर प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। महिला विदेशी पर्यटकों की लाइन में खड़ी हो गईं। इस पर ताज सुरक्षा में तैनात महिला दरोगा ने महिला का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर दंपति ने हंगामा कर दिया। बताते हैं कि महिला का पति लखनऊ सचिवालय में तैनात है। उसने लखनऊ में फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद लखनऊ से आगरा में पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। पीड़ित दंपति ने ताजगंज थाने पहुंचकर दरोगा के खिलाफ तहरीर दे दी। बताते हैं कि महिला दरोगा ने दंपति से लिखित में माफी मांगी। इसके बाद दंपति ने दरोगा के खिलाफ एफआईआर कराने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed