{"_id":"5d1f2e978ebc3e3cd43e78bf","slug":"woman-raped-after-kidnapping-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद स्कूल में ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कार सवारों ने की वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद स्कूल में ले जाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कार सवारों ने की वारदात
Sat, 06 Jul 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात कार सवार तीन युवक महिला को अगवा कर ले गए। एटा जिले के एक स्कूल में अपहरणकर्ताओं ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और शुक्रवार सुबह गांव के समीप छोड़कर भाग गए।
घटना की सूचना पर एसपी, एसपी, सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। कोतवाली पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला का मेडीकल कराया गया है।
एटा के एक गांव की महिला अपनी बहन और भतीजे के साथ बाइक से कासगंज के गांव तिलसईकलां आ रही थी। गांव से पहले भैंसोरा बुजुर्ग मोड़ पर पीछे की ओर से आए कार सवारों ने बाइक सवारों को रोक लिया।

Trending Videos
भतीजे की आंखों पर छिड़का स्प्रे
कार से तीन युवक नीचे उतरे और महिला एवं उसकी बहन से जेवरात लूटने लगे। जब भतीजे ने विरोध किया तो कार सवारों ने उसकी आंखों पर स्प्रे छिड़क दिया, जिससे उसे दिखाई देना बंद हो गया।
इसके बाद कार सवार युवक महिला को अगवा कर ले गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब महिला की बहन और भतीजे को रोते देखा तो उन्होंने नाम पता पूछा। उसके बाद रिश्तेदारों को सूचना दे दी। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।
बदमाशों को तलाशने लगे। सूचना पर एसपी सुशील घुले, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी आईपी सिंह, कोतवाली निरीक्षक दिनेश दुबे मौके पर पहुंच गए। पीड़ितों से पूछताछ की। रातभर पुलिस टीमें क्षेत्र में दौड़ती रहीं, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा।

जहां से हुआ अपहरण, वहीं मिली
शुक्रवार सुबह भैंसोरा बुजुर्ग मोड़ पर ही ग्रामीणों ने महिला रोते देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि अपहरणकर्ता पहले उसे अमांपुर ले गए। गाड़ी में उसके साथ छेड़छाड़ की।
उसके बाद एटा के एक गांव गोकुलपुर के स्कूल में ले जाकर तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। एसपी के निर्देश पर घटना की प्राथमिकी कासगंज कोतवाली में दर्ज की गई है।
एसपी सुशील घुले ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगाई हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस स्थान से महिला का अपहरण किया गया, उसी स्थान पर छोड़ गए। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।