{"_id":"5a096abd4f1c1bca678bb181","slug":"woman-murdered-in-kosikalan-mathura-brutally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनपटी से सटाकर पत्नी को मारीं 5 गोली, विवाद की वजह थी सिर्फ ये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनपटी से सटाकर पत्नी को मारीं 5 गोली, विवाद की वजह थी सिर्फ ये
ब्यूरो/अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
Updated Mon, 13 Nov 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में कोसीकलां के मोहल्ला तांगड़ा में पति-पत्नी के बीच हुए गृह क्लेश ने भीषण रूप ले लिया। आक्रोशित पति ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी की कनपटी पर पांच गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताए अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ला तांगड़ा निवासी लोकेश उर्फ कूकू का उसकी पत्नी सुमन (30) के साथ विवाद हो गया। इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक ने बताया कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि नौहबत मारपीट के बाद यहां तक आ पहुंची। लोकेश के पास अपनी पिस्टल थी।
विवाद बढ़ा तो लोकेश ने अपनी पिस्टल निकालकर पत्नी की कनपटी में एक के बाद एक पांच गोलियां चला दीं। जिसके बाद वह छत पर चढ़कर भाग निकला। घटना के समय घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे। उनके बच्चे चाचा के घर पर थे।

भीड़
- फोटो : अमर उजाला
गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन वहां पहुंचे तो खून से लथपथ सुमन फर्श पर पड़ी थी। लोग उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलने पर सीओ छाता चंद्रधर गौड़ और इंस्पेक्टर उदयवीर मलिक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
पुलिस को दी गई तहरीर में सुमन के भाई डिगम्बर पुत्र छिद्दा निवासी गढ़ी पट्टी होडल पलवल हरियाणा ने बताया कि वर्ष 2006 में उसकी बहन सुमन की शादी लोकेश पुत्र गणेशी से हुई थी। वह काफी दिनों से सुमन को झगड़ा कर परेशान करता था। जिसकी शिकायत हमने परिजनों से भी की थी।