{"_id":"59889fb54f1c1b45528b4707","slug":"woman-murdered-in-agra-by-her-son-and-their-wives","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के टोकने से इतने खफा हुए बेटे-बहू, त्यौहार पर ही ले ली जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के टोकने से इतने खफा हुए बेटे-बहू, त्यौहार पर ही ले ली जान
ब्यूरो/अमर उजाला किरावली (आगरा)
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
मृतका के भाई ने दोनों बहुओं और एक बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नगला जौहरी में माया देवी (58) को उसके बेटे और बहुओं ने पीट-पीटकर मार डाला। माया ने दोनों बेटों के रुखे व्यवहार के चलते अपना चूल्हा अलग कर रखा था। घर में कुछ गलत होने पर वह बेटों और बहुओं को टोक देती थी। इसी से वे खुन्नस खा गए और खून से हाथ रंग लिए। मृतका के भाई ने दोनों बहुओं और एक बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
किरावली के गांव नगला जौहरी निवासी माया देवी पत्नी मोहन सिंह अपने बेटे-बहुओं लोकेश, उसकी पत्नी पिंकी और सूरज, उसकी पत्नी राजकुमारी से घर में अलग रहती थी। वह अपना खाना खुद ही बनाती खाती थी। लेकिन घर में रहने के दौरान वह कभी कोई गलत काम होते देख बेटों और बहुओं को टोक देती थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि बेटे और बहुएं आए दिन उनके साथ मारपीट करते रहते थे।
इसी बात को लेकर माया देवी ने पिछले तहसील दिवस में अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत निस्तारण के तहत रविवार को दिन में तीन बजे किरावली चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ उनके घर गए थे। तब पुलिस के सामने भी बेटे और बहुएं उनके साथ मारपीट करने लगे थे। इस पर पुलिस सूरज को पकड़कर चौकी पर ले गई और उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन
इससे गुस्साए लोकेश, उसकी पत्नी पिंकी और सूरज की पत्नी राजकुमारी ने माया देवी की जमकर पिटाई की। ईंट और डंडों से उनका सिर फोड़ दिया। उसी दौरान अचानक मौके पर पहुंचे माया देवी के छोटे भाई विजय सिंह निवासी वांसी खुर्द थाना सेवर जिला भरतपुर, राजस्थान ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा तो आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विजय सिंह ने लोकेश, उसकी पत्नी पिंकी और सूरज की पत्नी राजकुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार हैं।