फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman molested in up roadways bus

यूपी रोडवेज की बसों में सुरक्षित नहीं महिलाएं, कंडक्टर पर लगा ये आरोप

Fri, 05 Jan 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Fri, 05 Jan 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
woman molested in up roadways bus
Girl molested
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की साहिबाबाद डिपो की बस के परिचालक ने एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। बस से उतरते समय चालक के जल्दबाजी में बस चलाने से महिला गिरकर घायल हो गई। उसके पति ने थाना अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मितौलिया निवासी युवक साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस में बैठकर पत्नी के साथ जा रहा था। आरोप है कि बस पर तैनात परिचालक ने उसकी पत्नी के साथ गालीगलौज करते हुए छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर परिचालक ने महिला के पति के साथ भी गालीगलौज की। इसके बाद बस से उतरते समय चालक ने बस को चला दिया। जिससे पीड़िता सड़क गिरकर घायल हो गई। युवक ने अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही दूसरी ओर बस चालक रतन सिंह निवासी कलवरिया जैथरा ने महिला के पति के खिलाफ गालीगलौज कर मारपीट करने की रिपोर्ट थाना अलीगंज में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed