फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman is beaten by her husband in agra

घर खर्च के लिए मांगे रुपये तो सरेआम पत्नी को पीटा

Thu, 06 Jul 2017 04:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Thu, 06 Jul 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
woman is beaten by her husband in agra
husband wife fight
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में पत्नी ने घर खर्च के लिए रुपये मांगे तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। पत्नी ने थाना में शिकायत की। इसकी जानकारी पर सास भी मोहल्ले की महिलाओं के साथ थाना पहुंच गई। सास ने बहू को खरीखोटी सुनाई। थाने पर हंगामा होने पर पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत किया।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि हरीपर्वत क्षेत्र की महिला की शादी सात साल पहले जगदीशपुरा निवासी एक युवक से हुई । महिला का आरोप है कि शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट करता है। घर खर्च के लिए रुपये नहीं देता है।
विज्ञापन


 पिछले दिनों थाना पर दोनों के बीच समझौता हुआ था। इसमें 1200 रुपये पति के द्वारा हर महीने घर खर्च के लिए देना तय हुआ। मगर, फिर से पति ने रुपये देने बंद कर दिए। पत्नी के विरोध करने पर उसकी पिटाई लगाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को जब पत्नी ने रुपये मांगे तो उसकी बहुत पिटाई की। इस पर पत्नी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी होने पर सास मोहल्ले की महिलाओं को लेकर थाना पहुंच गई। सास ने बहु को बहुत बुरा भला सुनाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को जैसे तैसे शांत कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed