{"_id":"59cdf1c04f1c1ba0538b4e29","slug":"woman-gangraped-by-husband-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही पत्नी को अगवा कर गैंगरेप, पति के दोस्त भी इस करतूत में शामिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही पत्नी को अगवा कर गैंगरेप, पति के दोस्त भी इस करतूत में शामिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के राया में महिला के साथ उसके पति ने अगवाकर रेप किया। इसके बाद उसने पत्नी दोस्तों को सौंप दी। वे भी कार में बैठाकर उसे हवस का शिकार बनाते रहे।
पीडि़ता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी शादी तीन साल पहले राया के एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। बात जब बढ़ गई तो पीडि़ता अपने मायके में रहने लगी और स्कूल में पढ़ाकर गुजारा करने लगी।
महिला का आरोप है कि इसके बाद भी उसका पति आए दिन उसे धमकी देता रहा। बीती 25 सितंबर को जब वह अपने स्कूल से पढ़ाकर लौट रही थी तो पति ने अपने दोस्तों की मदद से उसे अगवा कर लिया और कार में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने कार में साथ चल रहे अपने दोस्तों को उसे सौंप दिया। पति कार को घुमाता रहा और दोस्त भी महिला को हवस का शिकार बनाते रहे।
इसके बाद उसे कार से फेंककर चले गए। मामले में गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीडि़ता के पति और उसके साथी विनोद उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।