फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman dead body found near railway track in fatehpur sikri agra

रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका, पुत्र सहित दो हिरासत में

Mon, 09 Nov 2020 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
woman dead body found near railway track in fatehpur sikri agra
मृतका सत्यवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आगरा के फतेहपुर सीकरी में रविवार को शाही दीवार रेलवे ट्रैक के नजदीक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला दो दिन से लापता थी। शव की पहचान 48 वर्षीय सत्यवती निवासी दो हिस्सा मोहल्ला के रूप में हुई। उसका चेहरा कुचला हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही शक के आधार पर पूछताछ के लिए मृतका के बेटे और बहन के लड़के को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने शाही दीवार कमरुद्दीन शाह की मजार और रेलवे ट्रैक के बीच झाड़ियों में महिला सत्यवती का शव पड़ा देखा। मौके पर महिला को झाड़ियों की तरफ घसीट कर ले जाने के भी निशान थे। पास में ही महिला की चप्पल, पर्स पड़ा था। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतका की बहन के लड़के कन्हैया को पांच हजार रुपए की जरूरत थी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- दोस्ती में दगाबाजी: पति का दोस्त निकला पत्नी का हत्यारा, पूछताछ में उगला चौंकाने वाला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपनी मौसी सत्यवती से रुपए मांगे थे। उसे रुपए लेकर दूरा रोड रेलवे फाटक पर बुलाया था। तभी से महिला लापता है। महिला का शव मिलने पर लोग हत्या किए जाने का शक जता रहे हैं। थाना प्रभारी राजकमल बालियान ने बताया कि पूछताछ के लिए मृतका के पुत्र बबलू कुशवाहा और बहन के लड़के कन्हैया निवासी मिर्च का पुरा थाना रुदावल (राजस्थान) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मायके में रह रही थी मृतका 

ग्रामीणों ने बताया कि सत्यवती देवी की शादी खेड़िया थाना रूपवास में हुई थी। पति की मौत होने के बाद दूसरी शादी चौबे का पुरा, राजस्थान निवासी पीतम सिंह से हुई थी। पीतम सिंह की माली हालत ठीक नहीं होने के चलते वह अपने मायके लाल दरवाजा आ गई थी, जहां उसको प्रधानमंत्री आवास मिला है। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्री हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed