फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman beaten and then her hair cut in agra

पहले बेरहमी से पीटा फिर काटे दलित महिला के बाल

Wed, 03 May 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला किरावली (आगरा)
ब्यूरो/ अमर उजाला किरावली (आगरा) Updated Wed, 03 May 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
woman beaten and then her hair cut in agra
महिला के बाल काटे - फोटो : अमर उजाला
आगरा के अभुआपुरा में दलित महिला के बाल काटे जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने पहले महिला की ओर खाट की पाटी फेंकी। महिला ने विरोध जताया तो उसे बेरहमी से पीटा गया। उसके बाल भी काट दिए गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय महिला को चौकी से टरका दिया। मंगलवार को उसने तहसील दिवस में डीएम और एसएसपी से शिकायत की। तब जाकर उसकी सुनी गई। डीएम के आदेश पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। केस भी दर्ज कर लिया गया लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


28 वर्षीय महिला ने बताया कि सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे वह बच्चे के साथ घर के बाहर बैठी थी। तभी दबंगों ने खाट की पाटी उसकी ओर फेंकी। महिला और बच्चा बाल-बाल बचे, नहीं तो चोट लग जाती। इसके बाद दबंग युवक पाटी उठाने के लिए गए तो महिला ने उनकी हरकत पर विरोध जताया। आरोप है कि इसी बात पर महिला की पिटाई कर दी गई। वहां भीड़ जमा हो गई। उनके सामने ही महिला के बाल काट दिए गए। दबंगों के जाने के बाद महिला अपने पति को लेकर किरावली चौकी पहुंची। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि थोड़ी देर में देखते हैं क्या मामला है। महिला ने मंगलवार को तहसील दिवस में शिकायत की। डीएम गौरव दयाल ने मामले को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें आकाश, पिंकी, विशंभर और सोरन नामजद हैं। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। उधर, चौकी इंचार्ज किरावली का कहना है कि महिला की पिटाई की गई। है। बाल काटे जाने के आरोप की जांच की जा रही है। आरोपियों के घर दबिश दी गई लेकिन वे हाथ नहीं आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed