{"_id":"598c6eec4f1c1b115a8b48e9","slug":"woman-attacked-by-husband-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में सोने की चेन-अंगूठी न मिलने पर पत्नी पर हसिया से कर दिया हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में सोने की चेन-अंगूठी न मिलने पर पत्नी पर हसिया से कर दिया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला जलेसर (एटा)
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
woman beaten
- फोटो : Times of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक, सोने की चेन और अंगूठी नहीं मिलने से एक आक्रोशित पति ने अपने साथियों के साथ ससुराल में पत्नी पर हसिया से जानलेवा हमला किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी पति को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के पति और उसके चार साथियों को हिरासत में ले लिया है।
बताया गया है कि एटा में जलेसर के कुंजलपुर गांव निवासी भूरी सिंह ने दो वर्ष पूर्व अपनी बेटी सावित्री देवी की शादी मथुरा के नगला स्वरूप राया निवासी युवक से की थी। आरोप है कि दहेज में बाइक, सोने की चेन एवं अंगूठी नहीं मिलने से ससुरालीजन बेटी को लगातार परेशान कर रहे थे।
इस पर कई बार पंचायत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। भूरी सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व वह बेटी सावित्री को घर ले आए। आरोप है कि गुरुवार सुबह सावित्री का पति अपने चार अन्य साथियों के साथ घर आ गया और घर पर अकेला पाकर उसने सावित्री पर हसिया से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सावित्री के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सभी को दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।