फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman and her two daughter found dead in bathroom in agra

आगरा: कारोबारी की पत्नी और दो मासूम बेटियों की मौत, बाथरूम में मिले तीनों के शव

Mon, 25 Feb 2019 06:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Feb 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
woman and her two daughter found dead in bathroom in agra
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
आगरा के शाहगंज की पॉश कॉलोनी पांडव नगर में रविवार की रात एक कारोबारी की पत्नी और दो बेटियां के शव बाथरूम में मिले। बाथरूम का गेट अंदर से बंद था। इसे तोड़कर शव बाहर निकाले गए। मौत की वजह दम घुटना मानी जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। गीजर की गैस लीक हो गई थी। 
विज्ञापन


रोहित धूपड़ की जयपुर हाउस में ललित गार्मेंट्स के नाम से दुकान है। पास में ही उनके पापा डॉ. नवीन धूपड़ का दवाखाना है। रोहित दुकान पर थे। नवीन और उनकी पत्नी विमल दवाखाने पर थे। पत्नी रितु (38) और दो बेटियां कायरा (3), सचिका (6) घर में थीं।
विज्ञापन


शाम सात बजे रितू को उनकी मां राजारानी ने फोन किया तो यह नहीं उठा। रितू का मायका करहल में है। राजारानी ने दामाद रोहित को बताया कि रितू का फोन नहीं उठ रहा। रोहित ने पड़ोस में महिला से कहा कि वहां जाकर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठी का अंदर का गेट बंद था। रितू को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर रोहित को बताया। रोहित ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद पहले कमरे का गेट तोड़ा गया। फिर बाथरूम का। बाथरूम में रितू, कायरा, सचिका के शव पड़े थे।

इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि तीनों की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट हो पाएगा। फील्ड यूनिट ने क्राइम सीन की पड़ताल की है। यूनिट की रिपोर्ट भी देखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed