{"_id":"5c733e92bdec222c51029147","slug":"woman-and-her-two-daughter-found-dead-in-bathroom-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कारोबारी की पत्नी और दो मासूम बेटियों की मौत, बाथरूम में मिले तीनों के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा: कारोबारी की पत्नी और दो मासूम बेटियों की मौत, बाथरूम में मिले तीनों के शव
Mon, 25 Feb 2019 06:42 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 25 Feb 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
मृतक मां-बेटियों के फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज की पॉश कॉलोनी पांडव नगर में रविवार की रात एक कारोबारी की पत्नी और दो बेटियां के शव बाथरूम में मिले। बाथरूम का गेट अंदर से बंद था। इसे तोड़कर शव बाहर निकाले गए। मौत की वजह दम घुटना मानी जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। गीजर की गैस लीक हो गई थी।
रोहित धूपड़ की जयपुर हाउस में ललित गार्मेंट्स के नाम से दुकान है। पास में ही उनके पापा डॉ. नवीन धूपड़ का दवाखाना है। रोहित दुकान पर थे। नवीन और उनकी पत्नी विमल दवाखाने पर थे। पत्नी रितु (38) और दो बेटियां कायरा (3), सचिका (6) घर में थीं।
शाम सात बजे रितू को उनकी मां राजारानी ने फोन किया तो यह नहीं उठा। रितू का मायका करहल में है। राजारानी ने दामाद रोहित को बताया कि रितू का फोन नहीं उठ रहा। रोहित ने पड़ोस में महिला से कहा कि वहां जाकर देखा।

कोठी का अंदर का गेट बंद था। रितू को आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर रोहित को बताया। रोहित ने पुलिस को बुलाया। इसके बाद पहले कमरे का गेट तोड़ा गया। फिर बाथरूम का। बाथरूम में रितू, कायरा, सचिका के शव पड़े थे।
इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि तीनों की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट हो पाएगा। फील्ड यूनिट ने क्राइम सीन की पड़ताल की है। यूनिट की रिपोर्ट भी देखी जाएगी।
इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि तीनों की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम से ही स्पष्ट हो पाएगा। फील्ड यूनिट ने क्राइम सीन की पड़ताल की है। यूनिट की रिपोर्ट भी देखी जाएगी।