फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman accused of rape of her daughters arrested by etah police

बेटियों का गैंगरेप कराने की आरोपी मां हिरासत में, छोटी बहन भी मिली

Sat, 15 Jul 2017 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Sat, 15 Jul 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
woman accused of rape of her daughters arrested by etah police
युवती से गैंगरेप
एटा में अपनी दो बेटियों को 20 लाख में बेचने के बाद उनका सामूहिक दुराचार कराने की आरोपी मां को शुक्रवार रात एटा की मारहरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस किशोरी और उसकी मां से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि एटा के मारहरा क्षेत्र निवासी युवती ने अपनी मां पर उसे और उसकी छोटी बहन को 20 लाख रुपये में बेचने और सामूहिक दुराचार कराने का आरोप लगाया था। मामले में एसएसपी के आदेश पर युवती की मां और दिल्ली निवासी मामा स‌हित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


मामले में एटा की मारहरा पुलिस ने आरोपी मां और कस्बा निवासी युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती की छोटी बहन को भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी मारहरा अनूप कुमार भारती ने बताया कि युवती की मां और छोटी बहन से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह वर्ष 2008 में मां के साथ दिल्ली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह कभी घर नहीं आई। घर से जाने के बाद वह पहली बार थाना मारहरा आई है। एसओ ने बताया कि लड़की के बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद मां सहित अन्य आरोपियों से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। 


ज्ञात हो कि दो दिन पहले एक युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसकी मां ने अपने प्रेमी सहित अन्य लोगों से सामूहिक दुराचार कराया था और मोटी रकम बेच दिया था। उसने आरोप लगाया था कि उसकी छोटी बहन का अपहरण करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed