फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wine smuggling from Car have sp's flag

सपा का झंडा लगी कार से शराब तस्करी

Wed, 01 Jul 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 01 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
wine smuggling from Car have sp's flag
पंचायत चुनावों की दस्तक होते ही देहात क्षेत्र में शराब की तस्करी बढ़ गई है। थाना मलपुरा पुलिस ने मंगलवार को शराब में मिलावट करते दो लोगों को पकड़ा है। उधर आबकारी विभाग की टीम ने जगदीशपुरा से दो व्यक्तियों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मलपुरा ने बताया कि इटौरा-जखौदा के जंगल में मंगलवार दोपहर अछनेरा गोपऊ निवासी हरिभान सिंह और खेरागढ़ के बरूवर निवासी भूरा को पकड़ा गया है। वे हरियाणा से लाई गई अंग्रेजी शराब में मिलावट कर बोतल पर यूपी का रैपर लगा रहे थे। उनके कब्जे से हरियाणा की 26 पेटी शराब, खाली बोतलें, यूरिया, सपा का निशान और झंडा लगी केंटर और सेंट्रो कार, तमंचा और कारतूस मिले हैं। कार और केंटर से शराब की तस्करी की जाती थी।
विज्ञापन

उधर आबकारी विभाग के निरीक्षक सुरेश कुमार ने थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सुरेंद्र सिंह चौहान के बाड़े से राम चरन निवासी शेरगढ़ मथुरा और सतपाल निवासी कोसीकलां मथुरा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 24 पेटी अवैध शराब और एक महिंद्रा मैक्स मिनी ट्रक बरामद किया है। ट्रक में उन्होंने एक ऐसा चैंबर बना रखा था, जिसमें शराब की पेटियां रखी जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परचून की दुकानों में मिल रही शराब
आगरा। अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है। देहात क्षेत्र में परचून की दुकानों और झोपड़ियों में शराब बेची जा रही है। आबकारी विभाग पर इन पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। अब तो देशी शराब बनाने की भट्ठियां भी जिले में खुल गई हैं। मिलावटी और अवैध शराब पीने की वजह से लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed