फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife complaint against husband for making obscene video in agra

बदनाम करने के लिए पति ने की हद पार, पीड़ित पत्नी ने डीएम ऑफिस में लगाई गुहार

Tue, 12 Mar 2019 01:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
wife complaint against husband for making obscene video in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति का गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता है। बदनाम करने के लिए अश्लील वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेज देता है। 
विज्ञापन


पीड़ित महिला का यह भी कहना है कि पति के किसी दूसरी युवती से संबंध हैं। इससे वो उसे घर से निकालने का प्रयास कर रहा है। वो पति के उत्पीड़न से बेहद से परेशान है। सोमवार को पीड़ित ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत की है।
विज्ञापन


सदर क्षेत्र की महिला की शादी 2012 में शाहगंज क्षेत्र के युवक से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। महिला का आरोप है कि पति के संबंध एक युवती से हैं। महिला विरोध करती है तो पति उसका उत्पीड़न करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पति मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लेता है। उसे बदनाम करने के लिए वीडियो अपने दोस्तों के मोबाइल पर भेज देता है। कई बार अप्राकृतिक कृत्य भी कर चुका है। इससे वो परेशान है। 

10 मार्च को पति ने मारपीट की। बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दी है। पत्नी ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय में की गई। इस पर महिला थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed