{"_id":"5c56b1a1bdec22738813b12c","slug":"wife-beaten-to-death-by-husband-and-his-girlfriend-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पति फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पति फरार
Sun, 03 Feb 2019 02:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
मृतक महिला और उसके पति का फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के हरीपर्वत में शनिवार रात को विवाहिता की हत्या कर दी गई। इसका आरोप उसके पति पर है। वो घटना के बाद से फरार है। मायका पक्ष का आरोप है कि महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला। इस मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आनंद नगर, जगदीशपुरा निवासी मुरारी ने बेटी सपना (26) की शादी पांच साल पहले गधा पाड़ा निवासी टिंकू उर्फ राजेश पुत्र वीरेंद्र के साथ की थी। उनके दो बच्चे तीन साल का प्रिंस और एक साल का कार्तिक है।
सपना की मां पुष्पा ने बताया कि शादी के बाद से पति और ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि टिंकू एक हलवाई की दुकान पर काम करता है। इस दौरान उसके संबंध दुकान पर काम करने वाली एक महिला से हो गए।

पति को रंगेहाथ पकड़ा था
दो साल पहले सपना को पता चला तो उसने विरोध किया। मगर, पति की हरकत बंद नहीं हुईं। इस पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। बाद में पति ने महिला से फिर कभी नहीं मिलने का आश्वासन देकर समझौता कर लिया।
आरोप है कि शनिवार को टिंकू घटिया आजम खां में काम करने गया था। इस दौरान महिला से मिलने भी चला गया। सपना को पता चला तो वह भी पहुंच गई। सपना ने पति को महिला के साथ पकड़ लिया।
इस पर टिंकू ने उसकी पिटाई की। महिला ने भी पीटा। वो बेहोश हो गई। इसके बाद टिंकू सपना को घर ले आया। उसको पीट-पीटकर मार डाला। रात को सूचना मिलने पर घरवाले पहुंच गए। तब तक पति और ससुराली फरार हो गए।

शरीर पर मिले चोट के निशान
सपना के हाथ और चेहरे पर चोट और गले पर दबाने का निशान था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस आ गई। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल पर जांच की। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि परिजनों ने पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
मां की मौत से अंजान मासूम
मां सपना की मौत से उसके दोनों मासूम बेटे प्रिंस और कार्तिक अंजान हैं। वह बार-बार अपनी मां को पूछ रहे थे। मगर, चारों तरफ रिश्तेदारों की भीड़ में उन्हें मां नहीं नजर आ रही थी। उनको मौसी ही संभाल रही थी। उधर, मायका पक्ष का कहना था कि अब दोनों बच्चों को कौन संभालेगा।