फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Widow Woman Shot Died In Mahavan Police Station Mathura Crime News

मथुराः दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या से सनसनी, आरोपी फरार

Wed, 02 Dec 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 02 Dec 2020 12:10 AM IST
सार

  • तीन नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
  • महावन पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश

विज्ञापन
Widow Woman Shot Died In Mahavan Police Station Mathura Crime News
महिला की हत्या के बाद मौके पर पहुंची छानबीन करती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद के महावन के नगला खेमा रोड पर एचएल स्कूल के पास मंगलवार को दिनदहाड़े कनपटी से सटाकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला बताया जा रहा है। आरोप मोहल्ले के एक व्यक्ति पर लगाया है। इस मामले में तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन



थाना महावन के कुम्हारपाड़ा निवासी शीला देवी (31) पत्नी स्व. जयप्रकाश उर्फ जीतू सहेली प्रेमलता के संग मंगलवार की दोपहर एक बजे एचएल स्कूल के पास किसी कार्य से गई थी। रास्ते में घात लगाए बैठे एक व्यक्ति ने कनपटी से सटाकर महिला को गोली मार दी। गोली लगने से खून से लथपथ महिला जमीन पर गिर पड़ी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची महावन पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। यहां मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन



एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि विधवा महिला के पति की मौत करीब चार साल पहले दुर्घटना में हो गई थी। अवैध संबंधों में आई खटास के चलते यह हत्या की गई है। मृतका की सास कांति देवी ने किशन, चंद्रपाल, उसकी पत्नी प्रेमलता निवासी शीशम व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थाना महावन प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि प्रेमलता विधवा को लेकर गई थी। उसका पति चंद्रपाल हत्यारोपी किशन के संग बाइक पर था। गोली किशन ने मारी थी। उसके बाद दोनों बाइक से भाग गए। 

राजमिस्त्री था पति, मुआवजे में मिले थे 20 लाख
मृतका के पति की भी लगभग चार साल पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। मृतका के परिवार को मुआवजे के रूप में करीब 20 लाख रुपये मिले थे। मृतका का पति राजमिस्त्री था।

मृतका के हैं तीन बेटे
मृतका के तीन बेटे अर्जुन (9), प्रशांत (6) और कृष्णा (4) है। महिला की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सास कांति देवी ही इन बच्चों की देखभाल करेंगी।

तमंचे की तलाश में पुलिस ने की छानबीन
हत्याकांड के बाद महावन पुलिस ने पूरे इलाके में छानबीन की। हालांकि पुलिस देरशाम तक कुछ खास हासिल नहीं हुआ। महावन पुलिस को उम्मीद थी कि हो सकता है हत्यारोपी ने हत्या के बाद हथियार को आसपास फेंक दिया होगा। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि गोली सटाकर तमंचे से ही मारी गई है। तमंचे को पूरे इलाके में छानबीन की है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed