{"_id":"6af350b752d003900e072a4b","slug":"young-man-distressed-by-theft-accusation-takes-his-own-life-father-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131711-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चोरी के आरोप से आहत युवक ने दी जान, पिता बोले-15 लाख मांगे और धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चोरी के आरोप से आहत युवक ने दी जान, पिता बोले-15 लाख मांगे और धमकी भी दी
विज्ञापन
फोटो - मृतक नरबीर।
महेंद्रगढ़। सतनाली बास निवासी नरबीर (25) ने सोमवार रात संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह परिजन उठे तो उसका शव घर में टीन शेड के पीछे लटका मिला। मृतक के पिता रविंद्र ने अपने भाई अजयपाल व पत्नी शर्मिला और छोटे भाई की पत्नी प्रमिला पर चोरी के इल्जाम लगाने व 15 लाख मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पिता के अनुसार अजयपाल, शर्मिला और प्रमिला ने नरबीर पर घर से गहने चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली पर पूजा के समय अजयपाल और शर्मिला के घर से अंगूठी, चेन, कड़ा और चाबी जैसी चीजें गायब मिली थीं।
उन्होंने नरबीर पर शक जताया जबकि उसके परिजनों ने कहा कि चोरी में उसका कोई हाथ नहीं है। करीब पांच साल पहले भी अजयपाल के घर से गहने चोरी हुए थे और तब ग्रामीणों ने नरबीर से पूछताछ की थी। यह पुराना मामला फिर उठ गया।
विज्ञापन
थाने में हुई थी बात
शिकायत मिलने पर पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। ग्रामीण भी मौजूद थे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई से मना करते हुए आपस में समझौता कराने का फैसला लिया। इसके बाद गांव में भी दोनों पक्षों में बात हुई। पिता का कहना है कि नरबीर इससे मानसिक तनाव में था।
सुसाइड नोट और पिता का आरोप
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें तीनों पर आरोप लगाए गए हैं। पिता ने आरोप लगाया है कि तीनों ने परिवार से 15 लाख रुपये मांगे और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
रविंद्र के दो बच्चे थे, एक बेटा और एक बेटी। दोनों शादीशुदा हैं। नरबीर का डेढ़ साल का बेटा है और वह खेती करता था। अब कमाने की जिम्मेदारी पिता पर आ गई है और मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। परिवार में मातम है।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
मामला संज्ञान में आया था और सोमवार को दोनों पक्षों से बातचीत की गई थी। मंगलवार को सुसाइड की जानकारी मिलने पर मौका मुआयना किया गया और मौके से सुसाइड नोट व अन्य सबूत एकत्र किए गए। अब आरोपों जांच जारी है और जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -राकेश कुमार, थाना प्रभारी, सतनाली