फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wicket made by college, aca took charge

विकेट कालेज ने बनवाया एसीए ने झटके 4.6 लाख

Tue, 22 Sep 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 22 Sep 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
wicket made by college, aca took charge
कालेज खेल मैदान में क्रिकेट की टर्फ विकेट का निर्माण कालेज ने कराया, लेकिन आगरा क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) ने अपने हिसाब में आगरा कालेज की इसी टर्फ विकेट और प्रैक्टिस टर्फ विकेट के निर्माण का खर्च जोड़ भुगतान ले लिया। यूपी क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने जांच कराई तो इसका खुलासा हुआ। बुधवार को कानपुर में होने वाली बैठक में इस मामले पर हंगामा तय है।
विज्ञापन

आगरा क्रिकेट एसोसिएशन ने आगरा कालेज खेल मैदान पर तीन टर्फ विकेट और एक प्रैक्टिस विकेट पर 4.60 लाख रुपये का खर्च दिखाया, जिसका भुगतान 13 अगस्त 2014 को देना बैंक के चेक नंबर 085166 से यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने कर दिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के निदेशक मदन मोहन मिश्रा और कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप गुप्ता ने जांच की तो बिल फर्जी पाए गए। आगरा कालेज प्राचार्य डा. मनोज रावत ने यूपीसीए के सचिव राजीव शुक्ला को पत्र भेजकर बताया था कि साल 2013 में ही टर्फ विकेट का निर्माण खुद कालेज ने कराया था। इसकी प्रमाणित प्रति भी उन्होंने भेजी। गत 11 सितंबर को यूपीसीए के रिफार्म कमेटी चेयरमैन रियासत अली ने आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जीडी शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है कि जब आगरा कालेज ने स्वयं अपने व्यय से टर्फ विकेट का निर्माण कराया है तो यूपीसीए से विकेट निर्माण का खर्च क्यों मांगा गया। शर्मा ने अब तक उन्हें जवाब नहीं भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि जांच रिपोर्ट में आगरा क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता रद्द करने की भी संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed