फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Well, not so taken up law

कानून हाथ में लिया तो खैर नहीं

Fri, 06 Nov 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 06 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Well, not so taken up law
राजपाल और गणेश समर्थकों के बीच चल रहे चले टकराव को देखते हुए पुलिस ने अब सख्ती करने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने साफ कह दिया है कि जो भी पक्ष कानून हाथ मे ले, उसे कड़ा सबक सिखाया जाए। अगर कहीं बवाल हो तो लाठीचार्ज में देरी न की जाए। सबसे ज्यादा तनाव कुआंखेड़ा में बताया गया है। यहां  तीन स्थानों पर पुलिस-पीएसी तैनात की गई है। बुधवार रात को एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी आरके सिंह हालात का जायजा लेने पहुंचे। ग्रामीणों से भी बात की गई। वहीं गुरुवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों से कम ही बाहर निकले।
विज्ञापन

पुराना विवाद भी
गांव के बुजुर्गों का कहना है कि एक पक्ष का वोट प्रतिशत काफी कम रहा है। इस कारण विवाद की स्थिति पैदा हुई है। हालांकि बंटी औैर डीपी यादव एक ही खानदान के हैं। उनमें पुराना विवाद भी चल रहा है।
विज्ञापन

खुफिया पुलिस भी चौकस
बरौली अहीर, बगदा, बुढ़ाना, करबना और कुआंखेड़ा में तनाव की स्थिति को देखते हुए खास सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। एलआईयू भी नजर बनाए हुए है। इन गांवों में भी पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed