{"_id":"82556fac91dc135a9ba619c279a23a88","slug":"water-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमपुर में पानी के विवाद में चली गोलियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्रमपुर में पानी के विवाद में चली गोलियां
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 10 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना के बीहड़ में बसे बाह के विक्रमपुर गांव में नल से पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में पहले मारपीट और फिर गोलियां चल गई। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बाह में भर्ती कराया। जिनमें से दो को आगरा रेफर किया गया है।
विक्रमपुरा में भोजराज और जितेंद्र पक्ष के बीच जमीन के विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की शाम नल पर पानी भरते समय भोजराज के पुत्र संतोष ने जितेंद्र की मां ब्रह्मा देवी की पिटाई कर दी। इसका जितेंद्र पक्ष ने विरोध किया। बुधवार सुबह दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गये। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इसी दौरान भोजराज पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से जितेंद्र और उसका भाई सतेंद्र घायल हो गया। मारपीट में विमलेश को भी चोटें आई। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में दोनों भाइयों को आगरा रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बाह पुलिस ने भोजराज और संतोष के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है।