फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vivad

पड़ोसी को फंसाने के लिए धार्मिक पुस्तक फाड़ी

Sat, 07 Nov 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 07 Nov 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
vivad
गांव बड़ोबरा में बशीर नाम के युवक ने अपने पड़ोसी को फंसाने के लिए पहले धार्मिक पुस्तक के पन्ने फाड़ दिए। इसके बाद उसके खिलाफ लूट की झूठी तहरीर दे दी। लेकिन पुलिस की जांच में उसका झूठ सामने आ गया। उसे हिरासत में ले लिया गया है। गांव वालों का आरोप है कि वह पहले भी दो लोगों को धार्मिक पुस्तक फाड़ने के आरोप में जेल भिजवा चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बशीर नाम का युवक गुरुवार को जुए में दस हजार रुपये हार गया था। वह शुक्रवार सुबह घर के बाहर खड़ा होकर गुस्से में बड़बडा़ रहा था। पड़ोसी दिनेश ने इसका विरोध किया। इसी पर दोनों में झगड़ा हो गया। दिनेश का कहना है कि बशीर ने धर्मग्रंथ के पन्ने फाड़कर उसे जेल भिजवाने की धमकी दी और थाने की तरफ जल दिया।
विज्ञापन

दिनेश का कहना है कि उसने कंट्रोल रूम पर फोन करके बता दिया कि बशीर धर्मग्रंथ फाड़कर उसे फंसाने के लिए थाना गया है। उधर इस सूचना पर एसपी देहात (पूर्वी) अखिलेश नारायण और सीओ अशोक सिंह और एसडीएम फतेहाबाद जेपी सिंह मौके पर पहुंच गए। हालांकि बशीर ने तहरीर धार्मिक पुस्तक फाड़ने की नहीं बल्कि दस हजार लूट और मारपीट की दी। उसने रास्ते में अपना प्लान बदल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने सच कुबूल कर लिया। उसके खिलाफ वैमनस्यता फैलाने का केस दर्ज किया गया है। उधर, ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उसने एक साल पहले एक रिक्शा चालक के खिलाफ धार्मिक पुस्तक फाड़ने की शिकायत पुलिस से की थी, जो जांच में झूठी पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed