{"_id":"5748e3361dc65f5803bd6da9dca33598","slug":"vigilence-raid-on-registrar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब रजिस्ट्रार के घर विजिलेंस का छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब रजिस्ट्रार के घर विजिलेंस का छापा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास के सेक्टर-1 में मीनाक्षी पैलेस स्थित सब रजिस्ट्रार सचीश समाधिया के घर उत्तर प्रदेश सतर्कता अनुष्ठान (विजिलेंस) ने बुधवार सुबह छापामार कार्रवाई की। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस पहले से दर्ज है। इसी की जांच-पड़ताल में यह एक्शन लिया गया। विजिलेंस टीम ने चार घंटे तक तमाम दस्तावेज खंगाले। इस दौरान पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी साथ रहे।
सचीश समाधिया इटावा के जसवंत नगर तहसील में निबंधन कार्यालय में सब रजिस्ट्रार हैं। सीओ बलधारी सिंह के नेतृत्व में विजिलेंस की 10 सदस्यीय टीम सुबह नौ बजे पहुंची। दोपहर एक बजे तक घर की तलाशी ली। बलधारी सिंह ने बताया कि कोर्ट ने सर्च वारंट जारी किया था। इसमें यह देखा गया कि आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज होने के बाद समाधिया ने कोई चल या अचल संपत्ति तो अर्जित नहीं की है।
उन्होंने बताया कि छापे में ऐसी कोई संपत्ति प्रकाश में नहीं आई। आय से अधिक केस की जांच चल रही है। उधर, छापे के दौरान एसडीए, सीओ, दो इंस्पेक्टर और पीएसी भी मौजूद रही। विजिलेंस टीम ने छापे की वीडियोग्राफी भी कराई है। गौरतलब है कि विजिलेंस ने पिछले साल लंबी जांच पड़ताल के बाद समाधिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कराया था। उनके खिलाफ हत्या का एक पुराना केस भी खोला गया है। इसके खिलाफ उन्होंने रिवीजन दाखिल किया है।
विज्ञापन
लीक तो नहीं हो गई छापे की तैयारी
आगरा। समाधिया के घर छापामारी के लिए विजिलेंस के अधिकारी जितनी तैयारी के साथ पहुंचे थे, वापसी में उतने ही मायूस नजर आए। यहां ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे समाधिया पर शिकंजा और कसा जा सके। इसके चलते यह सवाल चर्चा में रहा कि कहीं छापे की तैयारी लीक तो नहीं हो गई थी। हालांकि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का कहना था कि इसे एकदम गोपनीय रखा गया था।
मेरे पास पैतृक संपत्ति : समाधिया
आगरा। आय से अधिक संपत्ति के मामले और छापामारी पर समाधिया का कहना है कि यह सारी पैतृक संपत्ति है, इसके तमाम दस्तावेज भी उनके मौजूद हैं। रंजिश में उनके खिलाफ केस दर्ज कराए गए थे। एफआईआर दर्ज कराने वाले शख्स को हत्या में उम्र कैद की सजा हो चुकी है।