{"_id":"57f3fcc34f1c1b8a32270a4c","slug":"vayral-bukhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पीड़ित छात्रा समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखार से पीड़ित छात्रा समेत तीन की मौत
बुखार से पीड़ित छात्रा समेत तीन की मौत
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बुख्ाार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल बुखार पर स्वास्थ्य विभाग काबू पाने में असफल साबित हो रहा है। जिले में लगातार बुखार से पीड़ित लोगों की मौतें हो रही हैं। मंगलवार को अछनेरा के गांव बढ़ीरी में बुखार से पीड़ित दो लोगों और शमसाबाद के गांव गढ़ी शक्कन में एक छात्रा की मौत हो गई। इस तरह जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 63 के पार हो गई है। वायरल बुखार के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से कोई मदद न मिलने के चलते अब लोग झोलाछाप का ही सहारा ले रहे हैं।
अछनेरा के गांव बढ़ीरी में बुखार से पीड़ित मंगल सिंह (45) और लीला सिंह (55) की मौत हो गयी। बता दें कि इससे पूर्व ब्लॉक क्षेत्र के गांव सांधन, खेड़ा, फतेहपुरा, बसैया, अरदाया, अर्रूआ, अछनेरा, रायभा आदि में बुखार के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से कोई मदद न मिलने के चलते अब लोग झोलाछाप की दुकानों पर पहुंच रहे हैं। वहां मरीजों की भीड़ लगी देखी जा सकती है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राणा, रालोद जिलाध्यक्ष बृजेश चाहर आदि ने गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को उपचार और दवा वितरण की मांग की है। वहीं, शमसाबाद के गांव गढ़ी शक्कन में बुखार से पीड़ित अमर सिंह के पुत्र अंकेतन (12) की मंगलवार को मौत हो गई। वह बैजंती देवी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था और पिछले एक सप्ताह से उसे बुखार आ रहा था। आगरा में उपचार के दौरान उसे डेंगू से पीड़ित बताया गया था।
--------------
सीएमओ ने बाह और नौगवां के अस्पताल का किया निरीक्षण
बाह। मंगलवार को सीएमओ डॉ. बीएस यादव ने सीएचसी बाह और नौगवां के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। नौगवां के ग्रामीणों ने दोपहर बाद ही अस्पताल बंद होने की शिकायत की। साथ ही प्रसव के दौरान महिलाओं को होने वाली दिक्कतों की जानकारी दी। इस पर उन्होंने वार्ड ब्वाय संजय कुमार और स्वीपर को नाइट स्टे के निर्देश दिये। जैतपुर में अवैध पैथौलॉजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा लेने पर मरीज की हालत बिगड़ने का मामला उठाया गया। सीएमओ ने पैथौलॉजी पर नोटिस चस्पा कराया। स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान बाह के अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र कुमार, जैतपुर के अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार भी मौजूद रहे। वहीं, बरहा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर पहुंचे अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र कुमार ने 46 रोगियों का परीक्षण और उपचार किया।