{"_id":"5d8a54378ebc3e939e47026e","slug":"up-crime-news-four-robbery-incidents-within-two-hours-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को शहर से देहात तक बदमाशों का तांडव, दो घंटे में चोरी-लूट की चार वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आधी रात को शहर से देहात तक बदमाशों का तांडव, दो घंटे में चोरी-लूट की चार वारदात
Wed, 25 Sep 2019 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में चोर-लुटेरों ने सोमवार की रात 12 से दो बजे के बीच शहर से देहात तक चार वारदात कर डालीं। अपराध रोकने के लिए रात में 12 से 4 बजे तक चेकिंग के जो दावे पुलिस कर रही थी, उनकी भी पोल खुल गई। खंदौली में तो एक ही गांव में पहले चोरी हुई और फिर लूट के विरोध पर दंपती को पीटा गया।
खंदौली क्षेत्र के ग्राम वासमोहन सहाय में सोमवार की रात बदमाशों ने पहले आलू किसान हरिओम चौहान के घर चोरी की। इसके बाद रात साढ़े 12 बजे किसान हरप्रसाद और उनकी पत्नी सावित्री के घर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों को डंडों से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।
आलू किसान हरीओम चौहान के घर से ताला तोड़ कर चोर घुसे थे। बक्से और अलमारी में रखे आभूषण सहित करीब चार लाख का सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह चार बजे हरीओम को चोरी की जानकारी हुई। शाम को विधायक रामप्रताप सिंह चौहान ने पीड़ित हरीओम और घायल दंपती से मुलाकात की।

परिवार को कमरे में बंद कर साढ़े पांच लाख की चोरी
चोरी के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
थाना फतेहाबाद के ग्राम भरापुर में सोमवार की रात 12:30 बजे बदमाशों ने किसान जयपाल सिंह के परिवार को कमरे में बंद कर 50 हजार की नगदी और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। बदमाश छत के रास्ते से होकर घर में आए थे।
कमरों में सो रहे परिवारीजनों को कुंडी लगा कर बंद कर दिया। पीड़ित जयपाल सिंह ने बताया के घर के अंदर से कुछ आवाजें सुनाई देने पर आंख खुल गई, जब उन्होंने बाहर निकलने का प्रयास किया तो कमरे के बाहर से कुंडी लगी हुई थी। शोर मचाने पर बदमाश भाग गए।
ग्रामीणों ने कमरे की कुंडी खोली। जब जयपाल ने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। चोर चोर अलमारी में रखे 50 हजार नगद, करीब पांच लाख के आभूषण आदि सामान चोरी कर ले गए।

थाना बसई जगनेर के नयागांव में एक घर से चोर आभूषणों सहित पचास हजार रुपए की नगदी ले उड़े। गृहस्वामी कल्ला शर्मा ने बताया कि सुबह करीब चार बजे पता लगा कि घर के पीछे से दीवार टूटी हुई है। घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
ट्रांस यमुना कॉलोनी में बजाज कंपनी के शो रूम पर सोमवार रात दो बजे पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। मजदूरों और गार्डो ने एक को पकड़ लिया जबकि चार भाग निकले। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
ट्रांस यमुना कॉलोनी में बजाज कंपनी के शो रूम पर सोमवार रात दो बजे पांच बदमाशों ने धावा बोल दिया। मजदूरों और गार्डो ने एक को पकड़ लिया जबकि चार भाग निकले। पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया।