{"_id":"580913834f1c1b103070431d","slug":"up-100-will-now-weapons","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यूपी 100 में पुलिस को हथियार भी मिलेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब यूपी 100 में पुलिस को हथियार भी मिलेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
यूपी 100 में पुलिस को अब हथियार भी दिए जाएंगे। शासन ने फैसला लिया है कि प्रत्येक गाड़ी पर तैनात हेड कांस्टेबल को पिस्टल या रिवाल्वर दी जाएगी । इससे पहले उनकी ट्रेनिंग होगी। शासन ने सभी एसपी और एसएसपी को ट्रेनिंग की व्यवस्था करने के लिए कहा है। इसके बाद ही स्कीम को लागू किया जाएगा।
पहले आगरा समेत 10 जनपदों में इसे 20 अक्तूबर से शुरू किए जाने की योजना थी। इसके लिए तैयारी भी पूरी हो चुकी थी। आगरा में 16 को ट्रेनिंग पूरी हो गई थी। सभी गाड़ियों के लिए ड्राइवर भी प्रशिक्षित कर दिए गए थे लेकिन गाड़ियां आवंटित नहीं की गईं। इसके चलते योजना का आरंभ टल गया।
अब गुरुवार को शासन से निर्देश आया है कि गाड़ियों पर तैनात किए जा रहे हेड कांस्टेबलों को असलाह का प्रशिक्षण कराया जाए। जनपद को 72 गाड़ियां मिलनी हैं। इन पर 12-12 घंटे की शिफ्ट के अनुसार 144 हेड कांस्टेबल तैनात किए जाने हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि शासन ने यह फैसला संभावित खतरों के मद्देनजर लिया है। यूपी 100 की गाड़ी को सूचना मिलते ही 10 मिनट में पहुंचना है। कई बार अपराधी मौके पर मिल जाते हैं। निहत्थी पुलिस उनका सामना कैसे करेगी। इसी को ध्यान में रखकर असलाह दिए जा रहे हैं। आगरा में कुल 360 पुलिसकर्मी यूपी 100 में तैनात किए हैं।