{"_id":"a5427c036584a73f59b48d84560ce230","slug":"two-suspicious-young-man-appeared-near-the-house-of-bittu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिट्टू के घर के पास दिखे दो संदिग्ध युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिट्टू के घर के पास दिखे दो संदिग्ध युवक
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Mon, 15 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
कमला नगर से पांच जनवरी से अपहृत छात्र अभिषेक अग्रवाल उर्फ बिट्टू के घर के पास सफेद रंग की स्कूटी पर घूमते दो संदिग्ध युवक देखे गए हैं। दोनों कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं। स्कूटी पर कोई नंबर भी नहीं है। बिट्टू के पिता संजय अग्रवाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है।
उन्होंने बताया कि दोनों शाम के समय आते हैं। घर के सामने से गुजरते हैं। थोड़ी देर के लिए घर की तरफ देखते हैं और चले जाते हैं। समझ नहीं आ रहा कि इनका मकसद क्या है? दोनों आस-पास के नहीं है।
शक यह है कि कहीं से अपहर्ताओं से तो नहीं जुड़े हैं। हो सकता है कि फिरौती की मांग करने आए हों और संजय अग्रवाल के अकेला मिलने पर बात करना चाहते हों। इसकी सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने उनके बारे में कोई पड़ताल नहीं की है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस बिट्टू का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। 10 दिन पहले कमला नगर के लोगों ने एसपी सिटी का घेराव कर उसकी बरामदगी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से प्रयास शुरू किया लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
उधर, बिट्टू का परिवार अपने स्तर से भी तमाम कोशिशें कर रहा है। आस पास के सभी जिलों में ये लोग जा चुके हैं। उसके पिता संजय अग्रवाल उसके अपहरण से कुछ दिन पहले ही नई स्विफ्ट गाड़ी खरीदकर लाए थे। पांच जनवरी तक यह 300 किलोमीटर चली थी, लेकिन उसकी तलाश में 40 दिनों में 7000 किलोमीटर चलाई जा चुकी है।