फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two soldiers killed on the sikri highway

सीकरी में हाईवे पर फौजी समेत दो की हत्या

Sat, 26 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी।
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी। Updated Sat, 26 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
two soldiers killed on the sikri highway
आगरा-जयपुर हाइवे पर ग्राम कछपुरा के पास गणपति रिसोर्ट के सामने शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे आधा दर्जन शूटरों ने फौजी और उसके साथी को गोलियों से छलनी कर डाला। दोनों की वहीं मौत हो गई। फौजी को पांच और उसके साथी को नौ गोलियां लगी हैं। कार से पीछा कर रहे हमलावरों ने उनकी कार ओवरटेक करके रुकवाई। गोलियां लगने से पहले दोनों ने संघर्ष किया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फौजी के साथी की अपराधियों के साथ दुश्मनी की बात सामने आ रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

फौजी की शिनाख्त हरियाणा के थाना बेरी महेंद्रगढ़, जसावास निवासी मनोज कुमार(38) के रूप में हुई है। वह जम्मू के राजौरी सेक्टर में तैनात था। वह सेना की वर्दी में था। उसकी पहचान उसकी जेब से मिले सेना के आईकार्ड से हुई। उसके साथ रहा व्यक्ति म.सं. 21/63 डीएलएफ फेस-5 गुड़गांव का विष्णु बताया गया है। उसकी शिनाख्त भी जेब से मिली डायरी से हुई। एक चश्मदीद के हवाले से पुलिस ने बताया कि दोनों स्विफ्ट वीडीआई कार से जा रहे थे। पीछा कर रहे हमलावरों ने गणेश रिसोर्ट के सामने ओवरटेक करके उनकी कार रुकवाई तो दोनों पैदल भागने लगे। हमलावरों ने पैदल ही पीछा किया। मनोज और विष्णु ने उनका मुकाबला भी किया लेकिन हमलावर उन्हें गोलियों से छलनी कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को मनोज और विष्णु के शव 100 मीटर के फासले पर पड़े मिले। मौके से मिले कारतूस के 18 खोखे 32 बोर पिस्टल के बताए गए हैं। सुराग के लिए कौरई टाल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार 9 दिसम्बर से सात जनवरी तक के लिए अवकाश पर घर आया था। देर शाम यहां आए उसके परिवारीजनों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि विष्णु कौन है और मनोज यहां कैसे पहुंचा। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि खुलासे के लिए हरियाणा पुलिस की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed