{"_id":"5c28e805bdec2256e37bc97f","slug":"two-killed-including-child-in-road-accident-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सड़क किनारे चारपाई पर चढ़ी बेकाबू कार, बच्ची समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा: सड़क किनारे चारपाई पर चढ़ी बेकाबू कार, बच्ची समेत दो की मौत
Sun, 30 Dec 2018 09:15 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में रविवार की शाम भीषण हादसा हो गया। नगला माना में सड़क किनारे चारपाई पर बैठे लोगों पर बेकाबू कार चढ़ गई। हादसे में एक बच्ची और वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
हादसा होते ही मौके पर चीखपुकार मच गई। जब तक ग्रामीण दौड़कर पहुंचते, उससे पहले चालक कार छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना हाईवे के सौंख रोड पर नगला माना निवासी छीतर सिंह उर्फ छीतरिया (78) और सोहन सिंह पुत्र पेमाराम चारपाई पर सड़क किनारे बैठे थे। पास ही अजय जाटव की सात साल की बेटी पंखुड़ी भी खेल रही थी।
विज्ञापन
देर शाम मथुरा से सौंख जा रही अनियंत्रित हुई कार नगला माना के पास सड़क किनारे चारपाई पर बैठे ग्रामीणों के ऊपर चढ़ गई, वहीं पास खेल रही बच्ची भी चपेट में आ गई। छीतर सिंह और पंखुड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोहन सिंह घायल हो गए।
ग्रामीण जब तक पहुंचे, उससे पहले चालक कार को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। हाईवे पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।