फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two hours stoning in kalal kheria

कलाल खेरिया में दो घंटे पथराव

Tue, 03 Nov 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 03 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
two hours stoning in kalal kheria
बरौली अहीर ब्लॉक के कलाल खेरिया में बने मतगणना केंद्र पर सोमवार सुबह भारी बवाल हुआ। जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी की जीत के लगे नारे से बौखलाए प्रतिद्वंद्वी के समर्थकों की जवाबी नारेबाजी के बाद ये गुट आपस में भिड़ गए। फिर तो अफसरों की मौजूदगी के बावजूद मतगणना केंद्र पर करीब दो घंटे पथराव और तोड़फोड़ होती रही। दहशत में आसपास की दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन

बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग और फायरिंग कर स्थिति नियंत्रित की। उपद्रव में पुलिसकर्मियों समेत कई को चोटें आई हैं। 16 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र कलाल खेरिया के वीरांगना अवंतीबाई कालेज में बनाया गया है। यहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पड़े वोट गिने जा रहे थे। वार्ड संख्या 10 से प्रत्याशी गणेश यादव (वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष) और सपा नेता राजपाल यादव की पत्नी कुशल यादव के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी आधिकारिक नतीजा आया भी न था कि सुबह करीब नौ बजे कुशल यादव के कुछ समर्थकों ने 27 वोटों से उनकी जीत का हल्ला मचाना शुरू कर दिया। अन्य समर्थक इसी खुशी में राजपाल को कंधों पर उठाकर नारेबाजी करने लगे। मतगणना केंद्र के बाहर गणेश यादव और अन्य प्रत्याशियों के समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। कुशल की जीत के नारे सुनते ही उन्होंने जवाबी नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद उनमें विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मतदान केंद्र पर पथराव होने लगा। बेरीकेडिंग भी उखाड़ दी गई।
वहां मौजूद मुट्ठी भर पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन समर्थक उग्र होते गए। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शहर से अतिरिक्त फोर्स बुलाई। पुलिस ने लाठियां फटकारीं। असर होता न देख आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई में फायरिंग की। फिर बवालियों को खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तब कहीं स्थिति नियंत्रित हुई।
प्रशासन ने नहीं की थी घोषणा
एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशासन ने नतीजे घोषित नहीं किए थे। कुशल यादव के समर्थकों ने उससे पहले ही अपने मन से 27 वोटों से जीत का एलान कर दिया। हालांकि बाद में सामने आई रिटर्निंग आफिसर की घोषणा के मुताबिक भी कुशल यादव को 6788 और गणेश यादव को 6863 मत मिले हैं।

छावनी बन दिया गया कलाल खेरिया
कुछ ही देर में दोनों प्रत्याशियों के समर्थक फिर से जमा होने लगे। नतीजों की घोषणा रूक गई। राजपाल ने दोबारा गणना कराने की मांग की थी। मामला फिर न बिगड़ जाए, इसके चलते कलाल खेरिया में पुलिस, पीएसी और सीआईएसएफ तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed