{"_id":"593f8c291126f4c90b8b5383","slug":"two-died-in-an-accident-in-raya-area-of-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे बात कर रहे दोस्तों को जीप ने कुचला, दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे बात कर रहे दोस्तों को जीप ने कुचला, दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला राया (मथुरा)
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के राया में सोमवार रात हुए हादसे में पांच दोस्तों को जीप ने रौंद दिया। ये सभी सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। इनमें से दो दोस्तों की मौत हो गई। तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसा राया के राया-बलदेव मार्ग पर देर शाम करीब आठ बजे हुआ। बताया गया है कि गांव कारब के रहने वाले मिश्रीलाल, प्रेमपाल, रैके, दिगम्बर और सुनील हवेली गांव के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। पांचों दोस्त सड़क के किनारे ही थे। इसी दौरान आई एक तेज रफ्तार कार ने पांचों दोस्तों को रौंद दिया।
इसमें मिश्रीलाल और प्रेमपाल की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। रैके, दिगंबर और सुनील घायल हैं, उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद जीप का चालक गाड़ी को भगा ले गया। वहीं मौके पर आसपास के ग्रामीणों के पहुंचने के बाद भीड़ लग गई।