फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two bike riders and one mare died after accident in mainpuri

बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद दो लाख की घोड़ी को कुचल गया कैंटर

Tue, 11 Jul 2017 03:01 PM IST
टीम डिजिटल मैनपुरी
टीम डिजिटल मैनपुरी Updated Tue, 11 Jul 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
two bike riders and one mare died after accident in mainpuri
हादसा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में भोगांव मैनपुरी मार्ग पर मंगलवार दोपहर को हुए हादसे में एक बेकाबू कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल है। वहीं हादसे के तुंरत बाद ही हड़बड़ाए कैंटर के ड्राइवर ने घटनास्‍थल से कुछ दूर खड़ी घोड़ी को कुचल दिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। घोड़ी मालिक के अनुसार घोड़ी की कीमत करीब दो लाख रुपये थी। 
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास हुआ। भोगांव-मैनपुरी मार्ग पर गांव रुई में पावर स्टेशन है। यहीं से होकर एक पल्सर बाइक पर तीन लोग जा रहे थे। तभी तेज गति से आए कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवारों में किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। ऐसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई एक गंभीर रूप ये घायल है। 
विज्ञापन


इधर इस हादसे के बाद हड़बड़ाए कैंटर चालक ने कुछ ही आगे खड़ी घोड़ी को कुचल दिया। घोड़ी मालिक यहां अपने तांगे से कुछ सामान उतारने लाया था। घोड़ी ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक अपने कैंटर को भगा ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस को घोड़ी के मालिक मैनपुरी के गांव सुखू निवासी अजीत यादव ने बताया कि उसकी घोड़ी की कीमत दो लाखा रुपये थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस ने बाइक सवारों में से दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed