Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic Accident Before Bhai Dooj: 13-Year-Old Dies After Getting Trapped in Tractor Rotavator

भाई दूज से पहले भांजे के खून से रंग गए हाथ: मामा चला रहा था ट्रैक्टर, रूटावेटर में फंस गया मासूम; दर्दनाक मौत

Wed, 11 Nov 2026 07:08 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 11 Nov 2026 07:08 AM IST
सार

एटा के सकीट क्षेत्र के गांव सराय जवाहरपुर में खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर 13 वर्षीय निशु राजपूत की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर उसका मामा चला रहा था, हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
Tragic Accident Before Bhai Dooj: 13-Year-Old Dies After Getting Trapped in Tractor Rotavator
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सकीट के गांव सराय जवाहरपुर में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसकर एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर उसका मामा चला रहा था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


थाना रिजोर क्षेत्र के गांव सराय जवाहरपुर निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर वह अपने बेटे निशु राजपूत (13) और साले के साथ खेत पर गए थे। खेत की जुताई के लिए ट्रैक्टर लगा हुआ था जिसे उनका साला चला रहा था। इसी दौरान निशु ट्रैक्टर पर चढ़ने के लिए रोटावेटर की तरफ से प्रयास करने लगा। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसमें फंसने से निशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। निशु की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई।   सुखवीर सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे हैं जिनमें निशु छोटा था। हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed