फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   To help the wounded young man brutally beaten by police

घायल युवक के मददगार को पुलिस ने बर्बरता से पीटा

Sat, 20 Feb 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 20 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
To help the wounded young man brutally beaten by police
जनता का मित्र होने का दावा करने वाली आगरा पुलिस का एक बार फिर क्रूर
विज्ञापन
चेहरा सामने आया है। चीता मोबाइल के सिपाहियों ने उस प्रापर्टी डीलर को बेरहमी से पीटा, जो सड़क पर पड़े घायल युवक की मदद कर रहा था। उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि उसने सिपाहियों से घायल को ले जाने मेें तेजी दिखाने के लिए कहा था। पुलिसवाले इसी पर आपा खो बैठे। आरोप है कि उसके चेहरे पर हेलमेट दे मारा। उसके दांत हिल गए, आंख सूज गई। लेकिन बर्बरता पर उतरे सिपाहियों का जी इतने भर से नहीं भरा। टेढ़ी बगिया निवासी अनिल के साथ मुल्जिमों जैसा सुलूक किया गया। उसे पकड़कर हवालात में डाल दिया। 13 घंटे हवालात में रखने के बाद उसका शांति भंग (धारा 151) में चालान कर दिया।
मजिस्ट्रेट से जमानत मिलने के बाद वह शुक्रवार को एसपी सिटी ऑफिस पहुंचा। उसने बताया कि वह 17 फरवरी को मधु नगर से शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहा थे। फाउंड्री नगर मेें भारत फैक्ट्री के सामने सड़क पर घायल युवक मिला। उसकी बाइक भी पास ही पड़ी थी। उसने उसे सड़क से एक किनारे पर कर दिया। वह पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करने ही वाला था कि चीता मोबाइल के सिपाही पहुंच गए। उसने सिपाहियोें से कहा कि वह घायल को जल्दी अस्पताल ले जाएं, ताकि उसकी जान बच सके। आरोप है कि इसी से बौखलाकर सिपाहियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। कहा, ये तेरा सगा संबंधी है क्या? उसने जवाब दिया, आप इस तरह बात क्यों कर रहे हो? आरोप है कि इस पर सिपाहियों ने उसके चेहरे पर हेलमेट से वार किया। उनकी आंख और मुंह में चोट लगी। मुंह से खून निकलने लगा लेकिन सिपाही उसे अस्पताल के बजाय थाना एत्माद्दौला ले गए। उसका मोबाइल छीनकर उसे हवालात में डाल दिया। 13 घंटे बाद गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे उसका शांति भंग में चालान कर दिया। जमानत पर छूटने के बाद वह घर लौटा। अनिल ने शुक्रवार को एसपी सिटी सुशील घुले से शिकायत की है।

दांत हिले, आंख सूज गई
अनिल की आंख में चोट लगी है। उसे ठीक से दिखाई भी नहीं रहा है। वहीं होंठ भी कट गया है। उसे टांके लगाए गए हैं। दांतों में भी चोट आई है। पुलिस के इस रवैये से परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

युवक ने सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच सीओ छत्ता को दी गई है। उनसे रिपोर्ट मांगी गई है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सुशील घुले, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed