फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three arrested for sexually abused of woman in hotel agra

नौकरी देने के बहाने महिला को बुलाया, होटल में किया दुष्कर्म, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2019 06:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
three arrested for sexually abused of woman in hotel agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
आगरा के एक होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप एक अस्पताल के दो संचालकों पर है। महिला को अस्पताल में नौकरी देने के बहाने बुलाया था। इसके बाद होटल में बहाने से ले जाकर दुष्कर्म किया। अस्पताल की एक नर्स ने आरोपियों का साथ दिया। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आरोपी गांव दिगनेर निवासी रामवीर सिंह उर्फ शेरू और आरके पुरम, सेवला निवासी रूपेश सिंह का सैमरी का ताल, देवरी रोड पर अस्पताल है। इसमें थाना ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला नर्स थी। मगर, चार महीने पहले किसी कारण से नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक, 15 अक्तूबर की रात को शेर सिंह ने महिला को फोन किया और अस्पताल में बुलाया। जब महिला अगले दिन उससे मिली, तब शेर सिंह ने नौकरी करने के लिए बोल दिया। तब तो महिला वापस घर चली आई। बाद में दूसरे संचालक रूपेश ने फोन करके अस्पताल में बुला लिया। वो लोग काम बताकर बहाने से कार में शमसाबाद और फतेहाबाद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन बियर पिलाई

वापस आते समय उन्होंने टीडीआई मॉल के पीछे एक होटल के कमरे में ले जाकर जबरदस्ती बियर पिला दी। इसके बाद दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर अपने अस्पताल में लगाकर दर्द के इंजेक्शन लगा दिए। अस्पताल की नर्स ने आरोपियों का साथ दिया। बाद में आरोपी उसे घर छोड़कर भाग गए।ॉ

शुक्रवार रात को पीड़िता ने थाना ताजगंज पुलिस से शिकायत की। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, षड्यंत्र में शामिल होने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। 

पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया। आरोपी घर से फरार हो गए थे। देर रात आरोपी शेर सिंह, रूपेश और अस्पताल की नर्स सविता को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिए गए।

नजर रखने के लिए अस्पताल की नर्स करती रही बात

आरोपी अस्पताल संचालकों ने अपनी नर्स सविता की मदद ली थी। पीड़िता को शमसाबाद जाने के लिए सविता ने ही कहा था। इसके बाद वारदात की शिकायत करने की कहने पर संचालकों ने सविता को ही उसके ऊपर नजर रखने के लिए बोल दिया था। वो पीड़िता के घर भी गई थी। उसे समझा रही थी।

दो मंजिला अस्पताल, पुलिस कराएगी जांच 

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपियों का देवरी रोड पर दो मंजिला भवन में अस्पताल है। इसके पंजीकरण सहित अन्य जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जाएगा। इसमें मरीज भी भर्ती थे। आरोपी राजस्थान भाग गए थे। मगर, पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed