फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief called the police to save himself in agra

सूने मकान में चोरी करने के लिए घुसे चोर को ही बुलानी पड़ गई पुलिस, जानिए पूरा मामला

Sun, 10 Mar 2019 05:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Mar 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
thief called the police to save himself in agra
फतेहपुर सीकरी में मकान में पकड़ा गया चोर

अक्सर चोर को पकड़वाने के लिए पुलिस के पास फोन आता है, लेकिन आगरा में चोरी करने गए चोर को ही पुलिस बुलानी पड़ गई। दरअसल, चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने लगे। अपनी जान खतरे में देख चोर ने ही 100 नंबर पर फोन किया और बचाने की गुहार लगाई। मौके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़कर थाने लेकर आई। 

विज्ञापन


घटना फतेहपुर सीकरी की रामकृष्ण कॉलोनी की है। यहां शुक्रवार की रात एक सूने घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। घर से चोर हजारों की नकदी व जेवरात लेकर भागने लगे तो आहट पर पड़ोसियों को पता चल गया। उन्होंने एकजुट होकर घर के आसपास घेराबंदी कर ली। बाकी चोर तो भाग गए लेकिन एक चोर घर के अंदर ही रह गया, जिसे लोगों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन

 
मोहल्ले वासियों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी। आक्रोशित भीड़़ को देख उसकी सिट्टी पिट्टी गुम हो गई। अपनी जान बचाने के लिए चोर ने ही सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया। इसके बाद थाने ले गईं, वहीं पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरात में गए थे घरवाले

थाना सीकरी में चोरी की रिपोर्ट देते हुए पूर्व हवलदार सूरजभान सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने बताया कि गांव पतसाल में भतीजे की शादी थी। बरात लेकर धौलपुर गए थे। घर की महिलाएं गांव पतसाल में थीं। घर पर ताला लगा हुआ था। आधी रात के करीब चोर घर में घुसे। कमरे का ताला तोड़ा और बक्से में रखे हजारों रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान चुरा ले गए।

चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे। जब निकलने लगे तो उन्होंने बाहर लोगों की आवाज सुनी। खुद को घिरता देख जल्दबाजी चोर भागे। तब तक लोगों ने घर को घेर लिया। एक चोर घर के अंदर ही फंस गया, बाकी निकल गए। हवलदार ने बताया कि मोहल्लेवासियों ने चोर की जमकर धुनाई की। अपनी जान खतरे में देख उसने ही 100 नंबर पर फोन किया। 

थाना प्रभारी वेगपाल सिंह ने बताया कि हवलदार सूरजभान सिंह की तहरीर पर असगर पुत्र सुक्खी थाना शाहगंज नई आबादी आजम पाड़ा निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए चोर से पूछताछ की गई है। जल्द ही उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार चोरी का सामान बरामद किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed